फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न पुलिस को खबर न प्रशासन को भनक और दिल्ली में घुस आए हजारों लोग, खुफिया एजेंसियां भी फेल

Thu, 22 Aug 2019 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Aug 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Ravidas temple demolition thousands of people entered delhi but police security agencies fail
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय

न दिल्ली पुलिस को भनक लगी और न ही प्रशासन को हवा। यहां तक कि खुफिया इनपुट भी फेल हो गए कि बुधवार को कितने प्रदर्शनकारी दिल्ली आने वाले हैं। जब ये प्रदर्शनकारी दिल्ली की सड़कों पर उतरे तो हर ओर जाम लग गया। 10 से 15 मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को घंटों लग गए। बुधवार को पूरे दिन हालात यह रहे कि राजधानी के कई इलाकों के लोग घंटों सड़कों पर फंसे रहे। आगे जानिए पूरा हाल और देखिए तस्वीरें...

Ravidas temple demolition thousands of people entered delhi but police security agencies fail
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय

कोपरनिकस मार्ग पर पुलिस ने इनको हिरासत में लेने का प्रयास किया तो ये इंडिया गेट की तरफ भाग खड़े हुए। पूरे दिन जाम से लोगों को निजात दिलाने का खेल चलता रहा। शाम को तीन से चार हजार प्रदर्शनकारी तुगलकाबाद के लिए पैदल ही रवाना हो गए। रविदास मंदिर तोड़ने के विरोध में कई राज्यों के प्रदर्शनकारी बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे। इनकी तादाद इतनी थी कि दिल्ली पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

Ravidas temple demolition thousands of people entered delhi but police security agencies fail
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय

मध्य जिला व नई दिल्ली जिला पुलिस बिल्कुल अलर्ट नहीं थी। पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस सुबह से शाम तक प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल नहीं कर पाई। ट्रैफिक पुलिस ने तो प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए लोगों को जाम से बचाने के लिए कोई एडवाइजरी भी नहीं जारी की थी। कई पुलिस अधिकारी खुद ही मान रहे हैं कि उनका नेटवर्क या कहें खुफिया विभाग, प्रदर्शनकारियों की संख्या और उनके मंसूबों को लेकर पूरी तरह फेल रहा है। दिल्ली पुलिस को यह पता नहीं था कि प्रदर्शनकारी कब क्या करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravidas temple demolition thousands of people entered delhi but police security agencies fail
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय

कई राज्यों से भारी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों को कई घंटे तक अपने कब्जे में रखा। इस कारण मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण जिले में बड़े पैमाने पर जाम लग गया। कई जगह वाहनों की एक से दो किमी लंबी लाइनें लग गई थीं। प्रदर्शनकारी भीड़ के रूप में थे। न तो किसी का उन पर नियंत्रण था और न ही कोई नेता था। पुलिसवाले उनको जहां जाने के लिए मना करते, वे वहीं जाते थे। 

विज्ञापन
Ravidas temple demolition thousands of people entered delhi but police security agencies fail
ravidas temple tughlaqabad - फोटो : कुमार संजय

प्रदर्शनकारी बुधवार सुबह नौ बजे से ही रामलीला मैदान पहुंचने शुरू हो गए थे। कुछ प्रदर्शनकारी अपने वाहनों से आए, जबकि कुछ रेलवे व बसों का सहारा लेकर पहुंचे। ज्यादातर लोग पैदल ही रामलीला मैदान पहुंचे थे। इस कारण कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पहाड़गंज, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, पुरानी दिल्ली और नेताजी सुभाष मार्ग आदि जगहों पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। ये लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए तो आसपास बड़े पैमाने पर जाम लग गया। डीडीयू मार्ग, आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, नेताजी सुभाष मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कमला मार्केट व जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दिनभर जाम रहा। लोगों ने इन मार्गों को दोपहर तीन बजे तक कब्जे में रखा। पुलिस को इन मार्गों की ओर आने वाले ट्रैफिक को या तो रोकना पड़ा या फिर परिवर्तित करना पड़ा। काफी हद तक राजघाट रिंग रोड भी प्रभावित रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed