तुगलकाबाद में डीडीए के संत रविदास का मंदिर तोड़ने का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को कई राज्यों से दिल्ली आए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर भवन पर जुटने के बाद प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ भी हो जाए, लेकिन संत रविदास का मंदिर तुगलकाबाद में ही बनेगा। आगे तस्वीरों में देखिए पूरा विरोध प्रदर्शन...
2 of 7
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : कुमार संजय
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के नेतृत्व में अंबेडकर भवन से हजारों प्रदर्शनकारी सुबह करीब साढ़े 10 बजे रामलीला मैदान पहुंचे। प्रदर्शन में दिल्ली के भीम आर्मी से जुड़े विभिन्न संगठन, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड के लोग शामिल हुए।
3 of 7
भीम आर्मी समर्थक पहुंचे दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय
इस दौरान दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति और अनुसूचति जनजाति मामलों के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मंदिर वहीं बनाया जाए, जहां पर पहले था। संत रविदास की मूर्ति को सम्मान के साथ स्थापित किया जाए।
4 of 7
गाड़ियों में हुई तोड़फोड़
- फोटो : जी पाल
प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव, 100 से अधिक गाड़ियां तोड़ीं, पुलिस ने हवाई फायरिंग के बाद भांजीं लाठियां
रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को रामलीला मैदान में जुटे लोग उग्र हो गए। सैकड़ों लोगों ने शाम को तुगलकाबाद इलाके में तोड़े गए मंदिर की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान भीड़ की पुलिस से झड़प भी हो गई।
5 of 7
पुलिस की भी गाड़ियों में हुई तोड़फोड़
- फोटो : जी पाल
उग्र भीड़ ने तुगलकाबाद इलाके में सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। 100 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। कुछ बाइकों में आग भी लगा दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में लाठीचार्ज किया। झड़प में कई पुलिसकर्मी और दर्जनों प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए।