फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elecion: 'फिर लाएंगे केजरीवाल..', राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने किया रोड शो, उमड़ी युवाओं-महिलाओं की भीड़

Mon, 27 Jan 2025 05:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 27 Jan 2025 05:57 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के लिए एक रोड शो किया। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ जीतने जा रही है। 
 

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Raghav Chadha did grand road show for AAP candidate Pradeep Mittal
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के समर्थन में किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के लिए रोड शो किया। रोड शो में रोहिणी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान राघव चड्ढा ने क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए कहा, 'जिस तरह से लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर आकर हमारा स्वागत कर रहे हैं, प्यार बरसा रहे हैं और हमें आशीर्वाद दे रहे हैं, वह दिल को छू लेने वाला है। एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ जीतने जा रही है।'  

Rajya Sabha MP Raghav Chadha did grand road show for AAP candidate Pradeep Mittal
रोड शो - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व समर्थन
रोड शो के दौरान सड़कों पर भारी संख्या में रोहिणी विधानसभा क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर आकर पार्टी के समर्थन में हाथ हिलाते और 'फिर लाएंगे केजरीवाल' के नारे लगाते दिखे। सांसद राघव चड्ढा ने क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, 'आप सभी का यह समर्थन हमारे लिए हौसला बढ़ाने वाला है। आप ही हमारी ताकत हैं। इस बार भी हम आपके समर्थन और विश्वास से दिल्ली को और बेहतर बनाने का संकल्प लेते हैं।'

Rajya Sabha MP Raghav Chadha did grand road show for AAP candidate Pradeep Mittal
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के समर्थन में किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

आप की उपलब्धियों का किया जिक्र
राघव चड्ढा ने अपने संबोधन में आप सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा, 'हमने सरकारी स्कूलों की हालत सुधारी, मोहल्ला क्लीनिक के जरिए सभी को मुफ्त और बेहतरीन इलाज दिया, और दिल्ली को सस्ती बिजली और मुफ्त पानी देकर हर परिवार का जीवन आसान बनाया है। यह आपकी ही पार्टी है, जो आपकी जरूरतों और परेशानियों को समझती है और उन्हें हल करने का काम करती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Raghav Chadha did grand road show for AAP candidate Pradeep Mittal
रोड शो - फोटो : अमर उजाला

युवाओं और महिलाओं के लिए खास संदेश
रोड शो में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल हुए। सांसद राघव चड्ढा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारा मकसद है कि हर युवा को रोजगार मिले, हर परिवार में खुशहाली आए।' रोड शो में 'आप' के झंडे हाथों में लिए युवा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान कई युवाओं ने सांसद राघव चड्ढा के साथ सेल्फी भी ली और उनके साथ बातचीत की। 

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दिल्ली में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना और उनके लिए नए अवसर पैदा करना हमारी प्राथमिकता है। हमने आपकी सुरक्षा के लिए हर गली में सीसीटीवी लगवाए हैं।' 

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Raghav Chadha did grand road show for AAP candidate Pradeep Mittal
रोड शो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में फिर से होगी आप की सरकार: चड्ढा
रोड शो के अंत में सांसद राघव चड्ढा ने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक पार्टी का नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी की उम्मीदों और अधिकारों का चुनाव है। उन्होंने कहा, 'यह जीत आपकी होगी, आपके सपनों की होगी। आप फिर से सरकार बनाएगी और दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed