फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day: देशभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली, कर्तव्य पथ पर झांकी में दिखा 'शिक्षा मॉडल'

Sun, 26 Jan 2025 12:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

आज भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर परेड निकाली गई। गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास है। 

विज्ञापन
Republic Day Parade Celebration People immersed in the color of patriotism
कर्तव्य पथ पर दिल्ली की झांकी - फोटो : DD India

आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में जश्न देखने को मिल रहा है। हर भारतीय देशभक्ति के रस से सराबोर नजर आ रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में देशभर के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई। गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर दिल्ली झांकी प्रदर्शित की गई, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।



76वें गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। दिल्ली के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत दिल्ली की झांकी भारत के लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। दिल्ली ऐतिहासिक रूप से उच्च शिक्षा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी का केंद्र रही है। दिल्ली की झांकी 'शिक्षा की गुणवत्ता' पर आधारित रही। शिक्षा पर आधारित इस झांकी में दिल्ली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की झलक दिखी।

Republic Day Parade Celebration People immersed in the color of patriotism
कर्तव्य पथ पर दिल्ली की झांकी - फोटो : DD India

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें से 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास रहेंगे। दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
#WATCH दिल्ली: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।#RepublicDay2025 pic.twitter.com/Ba6hamFLpT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2025

Republic Day Parade Celebration People immersed in the color of patriotism
कर्तव्य पथ पर दिल्ली की झांकी - फोटो : DD India
नई दिल्ली जिला उपायुक्त दिल्ली देवेश महला ने बताया कि परेड के दौरान 6 लेयर का मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। साथ ही 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास तैनात रहेंगे। इनमें पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, एनएसजी कमांडो, एसपीजी कमांडो, बम डिटेक्टिव टीम, स्वाट कमांडो, क्विक रिस्पांस टीम और डॉग स्क्वॉड भी तैनात है।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिनमें से 1000 से ज्यादा कैमरे सिर्फ परेड रूट पर नजर रख रहे हैं। इन कैमरों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है जो संदिग्ध अपराधियों और आतंकवादियों की पहचान करने में मदद करेगा। कैमरों में 50000 से ज्यादा वांटेड अपराधियों और आतंकियों का डेटा फीड किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed