रेलवे अब यात्रियों के लिए नई सुविधाएं ले कर आ रहा है, आप भी जानें..
2 of 7
new delhi railway station ndls
बता दें कि दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक एकदम बदलने वाला है। अब आपको यहा किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। इन 5 नई सुविधाओं पर एक बार नजर जरूर मारें..
3 of 7
new delhi railway station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 16 पर बोतल क्रशिंग मशीन लगी हुई है जिसके जरिए आपको बस या विमान के किराए में छूट मिल सकती है। खाली बोतल उसमें डालने पर एक कूपन निकलता है। इस पर लिखे नंबर एक नंबर लिखा होगा जिसकी मदद से पेटीएम के जरिए 3500 रुपए से अधिक का विमान टिकट बुक करने पर लगभग 750 रुपये की छूट मिलेगी और 300 रुपए से ज्यादा का बस टिकट लेने पर 100 रुपए की छूट मिलेगी।
4 of 7
new delhi railway station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों को भी एक सुविधा मिलेगी। उनके लिए लिफ्टग व्हीलचेयर लगाई गई है। इसके जरिए यात्रियों को ट्रेन के अंदर पहुंचाने में दिक्कत नहीं होगी।
5 of 7
new delhi railway station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 10, 11 व 16 पर नए फैब्रिकेटिड शौचालय बनाए गए हैं। इनमें दिव्यांग यात्रियों के लिए खासतौर पर सोचा गया है। उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग से इंतजाम किए गए हैं। दिव्याग यात्रियों के लिए अन्य सुविधाओं की भी तैयारी की जा रही है।