फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई-नवेली दुल्हन का कत्ल करने वाला मास्टरमाइंड हुआ अरेस्ट, लंबी है इसके जुर्म की लिस्ट

Sat, 05 May 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद/मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद/मेरठ Updated Sat, 05 May 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
bride murder: mastermind of the crime got arrested, he killed the bride at highway
bride murder - फोटो : अमर उजाला

हाइवे पर दुल्हन की सजी गाड़ी देखते ही बदमाशों ने उसका पीछा किया। ओवरटेक कर बदमाशों ने दुल्हन की गाड़ी घेरी। जेवरात न उतारने पर एक बदमाश ने दुल्हन को गोली मारी थी। इससे पहले भी ये गिरोह लूट की कई वारदात हाइवे पर कर चुका है। गिरोह के तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े और तीन अभी फरार हैं।

bride murder: mastermind of the crime got arrested, he killed the bride at highway
bride murder - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर लूट के बाद हाइवे पर दुल्हन की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि 27 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के मिमराना रोड निवासी शाहजेब व महविश परवीन निवासी गांव नाहल मसूरी गाजियाबाद का निकाह हुआ था।

bride murder: mastermind of the crime got arrested, he killed the bride at highway
bride murder - फोटो : अमर उजाला

शाहजेब दुल्हन को विदा कराकर स्विफ्ट कार से मुजफ्फरनगर लेकर आ रहे थे। दौराला के मटौर गांव के सामने बदमाशों ने लूटपाट के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में एसटीएफ भी लगी थी। एसटीएफ ने तीन बदमाश अक्षय चौधरी उर्फ गोलू निवासी ढडरा जानी, विपिन शर्मा और विशाल चौधरी निवासी सोंदा रोड देवनगर मोदीनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वारदात में तीन और बदमाश हिमांशु उर्फ नरसी, धीरज व सूरज निवासी मोदीनगर भी इस वारदात में शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। इस वारदात का मास्टरमाइंड अक्षय चौधरी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bride murder: mastermind of the crime got arrested, he killed the bride at highway
bride murder - फोटो : अमर उजाला

ऐसे बना वारदात का प्लान
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय चौधरी फिलहाल मोदीनगर की डिफेंस कॉलोनी में रह रहा है। अक्षय ने हिमांशु उर्फ नरसी को फोन करके बुलाया। इसके बाद सारे दोस्त मिले। पहले परतापुर बाईपास पर सड़क किनारे कार खड़ी करके बीयर पी। उसके बाद हाइवे पर लूट का प्लान बनाया। हाइवे पर दुल्हन की सजी गाड़ी देखते ही वरना गाड़ी में सवार सूरज ने उनके पीछे गाड़ी दौड़ा दी। सिवाया टोल पार करते ही बदमाशों ने मटौर गांव के सामने ओवरटेक कर उनको घेर लिया। 

विज्ञापन
bride murder: mastermind of the crime got arrested, he killed the bride at highway
bride murder - फोटो : अमर उजाला

गोली मारी, नीचे खींचा
पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज वरना गाड़ी में था। आरोपी धीरज, हिमांशु व अक्षय दुल्हन की गाड़ी के पास पहुंचे। धीरज व अक्षय ने दूल्हे और उसके रिश्तेदार को गनप्वाइंट पर लेकर गाड़ी से नीचे उतारा और लूट शुरू कर दी। जबकि हिमांशु उर्फ नरसी कार में दुल्हन से लूट करने लगा। जेवरात न देने पर हिमांशु ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली चलते ही सूरज गाड़ी लेकर चला गया। उसके बाद हिमांशु, धीरज और अक्षय ने दुल्हन को नीचे फेंका और उनकी गाड़ी लेकर भराला गांव के रास्ते से मोदीनगर पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed