{"_id":"5a03120f4f1c1bda538bbaed","slug":"rahul-gandhi-posted-a-photo-on-twitter-for-showing-protest-against-demonetization","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के एक साल : जिसके आंसुओं को राहुल गांधी ने बताया था समंदर, जानिए क्या है उसका कहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के एक साल : जिसके आंसुओं को राहुल गांधी ने बताया था समंदर, जानिए क्या है उसका कहना
Wed, 08 Nov 2017 07:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rahul gandhi and nand lal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोटबंदी के एक साल होने पर राजनीतिक गलियारों में विपक्षी पार्टियों और सत्ता पक्ष के बीच जंग छिड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस और भाजपा के बीच जो आर्थिक सुधार को लेकर शुरू हई थी वो अब एक साल बाद बैंको और एटीएम के बाहर लगी लाइनों पर आ कर अटक गई है। आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिनभर ट्वीट कर नोटबंदी के खिलाफ अपना विरोध जताया है। उनमें से एक ट्वीट में एक फोटो पोस्ट कर उन्होंने एक शायरी लिखी,'एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है, तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना'
2 of 5
nand lal
- फोटो : twitter
राहुल गांधी के इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद भाजपा उनपर हमलावर हो गई है। बता दें कि राहुल गांधी ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें गुरुग्राम का एक बुजुर्न शख्स रोता दिख रहा है। यह वही तस्वीर है जो पिछले साल नोटबंदी के बाद जनता को हुई तकलीफों का प्रतीत बन गई थी। इस फोटो में जो बुजुर्ग रोता दिखाई दे रहा है उसका नाम नंद लाल है और वह एक पूर्व सैनिक है।
3 of 5
rahul gandhi's tweet
- फोटो : twitter
बता दें कि यह फोटो उस समय खींची गई थी जब नोटबंदी के दौरान बैंक से नकदी निकालने में लोग असमर्थ थे और इस कारण वह रो पड़ा था, इसके बाद से ही नंद लाल की यह तस्वीर नोटबंदी के बाद आम जनता के दुखों का प्रतीक बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rahul gandhi
हालांकि अब एक जब एक साल बाद नंद लाल से नोटबंदी के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि"मैं सरकार के लिए गए निर्णय का सम्मान करता हूं। मेरे हिसाब से नोटबंदी की वजह से देश को आतंकवाद से काफी राहत मिली है।" आर्मी के पूर्व सिपाही ने यह बताया कि शुरुआत में नकदी को ले कर दिक्कतें आईं लेकिन सबकुछ धीरे-धीरे सही हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
जब उनसे पूछा गया कि क्या नोटबंदी एक सही निर्णय था तो वह बोले कि जो भी सरकार कहेगी वो मैं स्वीकारूंगा, मैं एक सिपाही रह चुका हूं। मैं सरकार का हर आदेश मानूंगा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवि शंकर ने भी यही बात कही। साथ ही यह भी कहा कि राहुल गांधी ने नंद लाल के जरिए नोटबंदी के खिलाफ बोलना चाहा। लेकिन नंद लाल ने कह दिया कि वो मोदी जी के समर्थक हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।