फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैंग के पांच बदमाश धरे और एक बदमाश खिड़की से कूदकर फरार

Wed, 22 Nov 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
punjab police encountered laurence bison gang in dwarka
encounter in dwarka - फोटो : अमर उजाला

द्वारका इलाके में मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद  पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों और से गोलीबारी के दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया।

punjab police encountered laurence bison gang in dwarka
encounter in dwarka - फोटो : अमर उजाला

पकड़े गए सभी बदमाश लारेंस बिसोन गैंग के सदस्य हैं और द्वारका इलाके में छिपकर रह रहे थे। पुलिस ने बदमाशों से 15 पिस्टल, दो राइफल और 112 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए दो बदमाशों पर हत्या और हत्या का प्रयास के कई मामले दर्ज हैं।

punjab police encountered laurence bison gang in dwarka
encounter in dwarka - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान गांव राखी हिसार (हरियाणा) निवासी दीपक, गांव बरवाना (हरियाणा) निवासी नरेश उर्फ सुमित, कंझावला दिल्ली निवासी टीकू, गांव जागीरपुर (झज्जर) निवासी सुनील और गांव नरवाना (झज्जर) निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। भागने वाले बदमाश की पहचान दीपक उर्फ रवि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
punjab police encountered laurence bison gang in dwarka
encounter in dwarka - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार मोहाली पुलिस को सूचना मिली थी कि लारेंस बिसोन गैंग के सदस्य द्वारका मोड़ के पास स्थित शांति पार्क गुड़िया प्रॉपटीज के एक फ्लैट में रह रहे हैं।

विज्ञापन
punjab police encountered laurence bison gang in dwarka
encounter in dwarka - फोटो : अमर उजाला

मोहाली पुलिस के डीएसपी कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार सुबह द्वारका इलाके में पहुंची। पंजाब पुलिस की टीम ने स्थानीय थाने की पुलिस के साथ शांति पार्क इलाके में पहुंची। रेकी करने के दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाश दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed