फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक से बदला लेते ही शहीद जवानों के परिजनों ने वायु सेना को किया सेल्यूट, कहा- आतंक पर हमले जारी रहें

Tue, 26 Feb 2019 05:23 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Feb 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Martyrs family happy After Air Strike In POK
air strike

पुलवामा आतंकी हमले के बाद 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय लड़ाकू विमानों मंगलवार सुबह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इससे देशभर में जश्न का माहौल बना हुआ है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों ने क्या कहा... 

Pulwama Terror Attack Martyrs family happy After Air Strike In POK
air attack

पुलवामा हमले में शहीद हुए देवरिया जिले के सीआरपीएफ के जवान विजय कुमार मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी ने पीओके में भारत की तरफ से एयर स्ट्राइक पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर हमला करने से बहुत खुशी हुई है। इसके लिए फौजी भाइयों को धन्यवाद है। ऐसी कार्रवाई की जरूरत है ताकि आतंक की कमर टूट जाए और किसी की भारत में घुसने की हिम्मत ना हो।

Pulwama Terror Attack Martyrs family happy After Air Strike In POK
air strike

देहरादून निवासी मेजर चित्रेश बिष्ट 16 फरवरी को कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में शहीद हो गए थे। उनके पिता ने पीओके में आज हुई एयर स्ट्राइक पर वायुसेना को सलाम किया है। उनके पिता एसएस बिष्ट ने कहा कि आज पीओके में हुई एयर स्ट्राइक उचित समय पर लिया गया फैसला है। लेकिन ये केवल पांच प्रतिशत ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Martyrs family happy After Air Strike In POK
air strike

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवान अजय कुमार की पत्नी से जब पाकिस्तान मंगलवार तड़के हुई एयर स्ट्राइक के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये जो कुछ हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है। अभी और भी होना चाहिए। अजय के पिता वीरपाल सिंह बोले, पाकिस्तान पर जो अटैक हुआ है बहुत सही हुआ है। आज जो हमला हुआ है ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। भारत को अजहर मसूद को मार कर ही पीछा छोड़ना चाहिए।

विज्ञापन
Pulwama Terror Attack Martyrs family happy After Air Strike In POK
air strike

पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजा के महेश कुमार यादव के परिजनों ने कहा कि, आज हमलोग सुकून महसूस कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि 11 बाद ही सेना के जवानों ने पाकिस्तान से बदला लिया। यह सराहनीय कदम है। शहीद महेश की मां ने शांति देवी का कहना है कि पूरा पाकिस्तान खत्म होना चाहिए। पिता ने कहा कि मेरे बेटे का बदला  देश के जवानों ने पाकिस्तान से ले लिया, आज मेरा सीना गज भर का हो गया है। शहीद महेश की पत्नी का कहना है कि, पाकिस्तान पर ऐसे ही लगातार हमला होता रहे, जिससे पाक पूरी तरह से खत्म हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed