दुनिया के सबसे खुबसूरत मुगल गार्डन में फव्वारों से निकलती पानी की बौछारों संग संगीत की मधुर धुन, रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू लेने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि रविवार से मुगल गार्डन में आम लोगों की एंट्री ओपन होने जा रही है।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को उद्यानोत्सव का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद आम लोगों के लिए मुगल गार्डन खोल दिया जाएगा। दर्शक गार्डन में घूमते हुए पांच सौ से अधिक दुर्लभ फूलों की प्रजातियों से रूबरू हो सकेंगे। दर्शकों के स्वागत के लिए पांच मिनट में तैयार आठ प्रकार की फूलों की प्रजातियों के पीले, लाल व नारंगी सजावटी फूलों की थीम के तहत कारपेट बनाया गया है। मुगल गार्डन में दर्शकों के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी स्वर्गीय पत्नी सुव्रा मुखर्जी के नाम से प्रणब व सुव्रा मुखर्जी गुलाब वेरायटी 2017 भी देखने को मिलेगी, जोकि राष्ट्रपति भवन के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने खास तौर पर तैयार की है। वायलेट, येलो व सफेद रंग में उपलब्ध यह फूल बेहद ही खूबसूरत हैं। वहीं, प्रदूषण से बचाव के लिए नासा की ओर से प्रस्तावित एयर पियोरिफाई प्लांट प्रदर्शनी में करीब 32 प्लांट की प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। इस प्रदर्शनी में रखे फूले व पौधों को दर्शक अपने घरों में भी रख सकते हैं। यह पौधे प्रदूषण के साथ उससे उत्पन्न होने वाली गैस, धूल, कण को सौखने की क्षमता रखते हैं। वहीं, चीन से हम व्यापार नहीं करना चाहते हैं, लेकिन गार्डन में चीन के नाम से चाइना मैन और चाइना एस्टर नाम के फूल जरूर हैं।
दुनिया के सबसे खुबसूरत गार्डन में कल से होगी आम आदमी की एंट्री, देखिए एक झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:27 PM IST
सार
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी पत्नी के नाम प्रणब व सुव्रा मुखर्जी गुलाब तैयार
मुगल गार्डन में पब्लिक एंट्री कल से...
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनकी पत्नी के नाम प्रणब व सुव्रा मुखर्जी के नाम ेस भी गुलाब तैयार
- प्रदूषण से बचाव के लिए नासा की ओर से प्रस्तावित एयर पियोरिफाई प्लांट प्रदर्शनी में करीब 32 प्लांट शामिल
- पीले, लाल व नारंगी सजावटी फूलों की थीम से दर्शकों का स्वागत,सोनिया, क्वीन एजिलाबेथ, आइस वर्ग, ग्रांड मुगल दुर्लभ गुलाबों होंगे खास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन