बिग बॉस फेम मनवीर गुर्जर ने शादी करने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा है कि 2014 में प्रीति से उनकी शादी हुई थी। शादी के पांच माह तक साथ रहने के बाद प्रीति खुद उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद दोनों में किसी भी प्रकार की न तो बातचीत हुई और न ही घर आनाजाना हुआ। इधर बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोग प्रीति को मनवीर के घर छोड़कर चले गए हैं।
बिग बॉस विजेता ने मानी शादी की बात, पांच माह बाद ही पत्नी चली गई थी मायके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि अब मनवीर ने मान लिया है कि उनकी शादी हुई थी। लेकिन उन्होंने यह सवाल भी पूछा है कि जब शादी के बाद चार से पांच महीने में कोई छोड़कर चला जाए और बातचीत भी न करे तो इस संबंध को क्या नाम दिया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि ऑडिशन के दौरान उन्हें नहीं लगता था इन बातों का कोई मतलब भी है, लिहाजा उन्होंने इसका जिक्र करना बेकार समझा। मनवीर ने दावा किया कि उन्हाेंने झूठ नहीं बोला। बिगबॉस में बानी के साथ इसका जिक्र भी किया था। यदि उन्हें झूठ ही बोलना होता तो वह इन बातों को छिपा कर रखते।
वीडियो-
#Manveer's clarification on his marriage
— Lokesh Gurjar (@lokeshgurjarr) February 3, 2017
🔁RT https://t.co/Ar5U43yae9#BB10WinnerManveer #ManveerGurjar @imanveergurjar @manveergurjarr pic.twitter.com/do7KPCsGZ8
पत्नी घर आने की खबर सुन बाहर चले गए मनवीर: बृहस्पतिवार को मनवीर को पता था उनके ससुराल पक्ष के लोग प्रीति के साथ उनके घर आगाहपुर पहुंच रहे हैं। उनके आने की जानकारी लगते ही मनवीर दोपहर को घर से चले गए। उन्होंने खुद बताया कि ससुराल पक्ष के लोग प्रीति को छोड़कर चले गए हैं। हालांकि प्रीति घर पर है, इसकी जानकारी परिजन भी देने से कतरा रहे हैं।