{"_id":"5c7f91ccbdec2213f52b6a75","slug":"pm-modi-congratulates-up-people-government-for-successful-kumbh-donate-21-lakh-to-sanitation-fund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी को दी बधाई, सफाई कर्मचारी फंड में दान किए 21 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी को दी बधाई, सफाई कर्मचारी फंड में दान किए 21 लाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
narendra modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिवरात्रि के शाही स्नान के साथ ही कुंभ 2019 का समापन हो गया। इस बार का कुंभ कई मायनों में खास रहा और देश ही नहीं यह पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र रहा। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां स्नान किया था। शानदार आयोजन के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है और कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूपी सरकार को इस आयोजन को खास बनाने के लिए बधाई।
2 of 5
PM modi in kumbh
प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ सीएम व यूपी सरकार की तारीफ की बल्कि यूपी और खासतौर से प्रयागराज के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, यूपी के लोगों खासतौर से प्रयागराज के लोगों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी उत्तर प्रदेश सरकार को कुंभ के सफलतम आयोजन की बधाई। कुंभ में हमारी संस्कृति, आध्यात्मिकता जिस तरह पेश की गई उसे लोग सालों तक याद रखेंगे।
Congratulations to the people of UP, especially Prayagraj, and the entire State Government under CM @myogiadityanath Ji for the exceptional organisation of @PrayagrajKumbh.
This Kumbh showcased the best of our culture, spirituality and will be remembered for years to come.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक ही स्थान पर लाखों लोगों की भीड़ को अच्छे से संभालने के मामले में प्रौद्योगिकी के उपयोग की तारीफ की। वह बोले सबसे अधिक संख्या में लोगों द्वारा सफाई करने का रिकॉर्ड कायम किया। कला और परिवहन के क्षेत्र में भी नए रिकॉर्ड बने, यह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Pm modi Kumbh
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने अपने निजी सेविंग से 21 लाख रुपए कुंभ सफाई कर्मचारी कॉर्पस फंड में दान किए हैं। नरेंद्र मोदी हमेशा से ही सफाई को लेकर जागरूकता फैलाते रहे हैं और कुंभ में भी उन्होंने 5 सफाईकर्मचारियों के पांव धोए थे।
विज्ञापन
5 of 5
kumbh
हालांकि लोगों ने पीएम द्वारा सफाई कर्मचारियों के पांव धोने को विपक्ष के लोगों ने स्टंट करार दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।