फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोएडा ना आने के अंधविश्वास पर PM ने बोला हमला, योगी की तारीफ में बोले ये सब

Mon, 25 Dec 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 25 Dec 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
pm modi attacks on myth related to not coming of chief ministers in noida, applauds yogi adityanath
pm modi - फोटो : पीआईबी

नोएडा के बारे में एक प्रचलित अं‌धविश्वास है कि यहां जो मुख्यमंत्री आता है उसकी सत्ता चली जाती है। इसी मिथ को तोड़ने के लिए आज पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ की और अंधश्रद्धा में विश्वास रखने वाले कई पूर्वर्ती नेताओं को आड़े हाथों लिया।

pm modi attacks on myth related to not coming of chief ministers in noida, applauds yogi adityanath
pm modi - फोटो : पीआईबी

मौका था दिल्ली मेट्रो के फेज 3 के अंतर्गत आने वाले मजेंटा मेट्रो लाइन उद्घाटन का। पीएम मोदी मजेंटा मेट्रो की सवारी के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास और सुशासन पर तो बात की ही लेकिन नोएडा से जुड़े अंधविश्वास पर भी हमला बोला।

pm modi attacks on myth related to not coming of chief ministers in noida, applauds yogi adityanath
pm modi - फोटो : ani

पीएम मोदी ने कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश को बहुत ही बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन उनके कपड़ों से यह भ्रम फैलाया जाता था कि वह बहुत रुढ़िवादी हैं। लेकिन मुझे खुशी है कि जिस नोएडा में किसी सीएम के ना आने की छवि बन गई थी उसे योगी जी ने अपने आचरण से गलत साबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi attacks on myth related to not coming of chief ministers in noida, applauds yogi adityanath
pm modi - फोटो : ani

पीएम ने आगे कहा कि इसके लिए मैं योगी जी को बधाई देता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी को कुर्सी जाने का डर है तो उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अधिकार नहीं है। पीएम बोले श्रद्धा अच्छी है पर अंधश्रद्धा अच्छी नहीं है।

विज्ञापन
pm modi attacks on myth related to not coming of chief ministers in noida, applauds yogi adityanath
pm modi - फोटो : पीआईबी

वो ये भी बोले कि मान्यताओं में कैद कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। गुजरात का सीएम रहने के दौरान मोदी ने जो किया उन्होंने उसका भी उदाहरण दिया। पीएम ने बताया कि जब मैं गुजरात का सीएम था, तो मुझे भी कई जगहों पर जाने से मना किया गया। मोदी ने कहा, 'मैं सारी बातों को नकारते हुए बतौर गुजरात सीएम हर उस जगह गया जहां कोई नहीं जाता था और मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा सेवा करने का मौका मुझे मिला।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed