{"_id":"6809a37b0f4d2419170a57e4","slug":"pahalgam-terror-attack-not-just-terrorists-but-conspirators-behind-scenes-are-also-on-target-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: होगी कड़ी कार्रवाई... कहां और कैसे, भारत तय करेगा; सिर्फ दहशतगर्द ही नहीं, ये भी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: होगी कड़ी कार्रवाई... कहां और कैसे, भारत तय करेगा; सिर्फ दहशतगर्द ही नहीं, ये भी निशाने पर
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:05 AM IST
सार
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में कड़ी कार्रवाई होगी। कहां और कैसे, यह भारत तय करेगा। सिर्फ दहशतगर्द ही नहीं, पर्दे के पीछे छिपे साजिशकर्ता भी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर होंगे।
विज्ञापन
1 of 10
हमले के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अब कड़ी कार्रवाई न होने का तो सवाल ही नहीं उठता है। सवाल यह है कि कब, कहां और कैसे। पूर्व में उरी और पुलवामा आतंकी हमले के बाद किए सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक से खींची गई लकीर सरकार के लिए खुद चुनौती बन गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश यात्रा बीच में छोड़कर लौटना, गृहमंत्री अमित शाह का तुरंत पहलगाम पहुंचना और बुधवार को दिल्ली में दिनभर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और सेना के तीनों प्रमुखों की बैठकों और सुरक्षा संबंधी कैबिनेट (सीसीएस) की बैठक से सरकार की मंशा साफ कर दी है।
2 of 10
Pahalgam Terror Attack
- फोटो : संवाद
सऊदी अरब, अमेरिका, इस्राइल जैसे देशों के संपर्क में है सरकार
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सरकार सऊदी अरब, अमेरिका, इस्राइल, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान जैसे देशों के साथ संपर्क में है। इस बार आतंकियों का कायराना हमला सुरक्षा बल पर नहीं बल्कि निर्दोष नागरिकों पर हुआ है।
दुनिया के लगभग सभी देशों ने इसकी निंदा करते हुए भारत के साथ खड़े रहने का ऐलान किया है।
खास बात है कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने चोर की दाढ़ी में तिनका की तर्ज पर खुद ही इस हमले में अपनी किसी भागीदारी से इन्कार किया है।
3 of 10
सीसीएस की बैठक
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री मोदी आज कर सकते हैं कोई बड़ा एलान
देशवासी भी भारी गुस्से में हैं और आतंक के पीछे जिम्मेदार ताकतों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सेना और एनएसए स्तर पर किसी बड़े कार्रवाई को अंजाम देने की योजना पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को बिहार के मधुबनी में पूर्व आयोजित कार्यक्रम में कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी
- फोटो : एजेंसियों ने जारी किया
तीन हमलावर दरिंदों का स्केच जारी
पहलगाम में जिन तीन आतंकियों ने भयावह हमले को अंजाम दिया था, उनके स्केच सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को जारी किए। 26 पर्यटकों की जान लेने वाले ये तीनों दरिंदे पाकिस्तानी हैं और उनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। इनके कोड नाम मूसा, यूनुस व आसिफ थे और वे पहले से पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Pahalgam Terror Attack
- फोटो : पीटीआई
सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले के प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से ये स्केच तैयार कराए हैं। काले और सफेद रंग में तैयार पेंसिल स्केच से तीनों के युवा होने का आभास मिलता है। तीनों ने दाढ़ी भी रखी है। तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइवा के सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं। इसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।