फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack: एनआईए की जांच में खुलासा, इतनी थी हमले करने वाले आतंकियों की संख्या!... चश्मदीदों से पूछताछ

Mon, 28 Apr 2025 07:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Apr 2025 07:48 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले की एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने चश्मदीदों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित टीम जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Big revelation in NIA investigation, number of terrorists could be seven
Pahalgam Terror Attack - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद से एनआईए की टीमें पहलगाम के वायसरन इलाके में सबूत जमा करने में जुटी हैं। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर जांच आधिकारिक रूप से संभालते हुए रविवार को जम्मू में इस संदर्भ में मामला दर्ज किया। इससे पहले स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए एनआईए के महानिरीक्षक (आईजी) के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची थी। 


 
Pahalgam Attack Big revelation in NIA investigation, number of terrorists could be seven
Pahalgam Terror Attack - फोटो : पीटीआई
अधिकारियों के अनुसार, एक पुलिस महानिरीक्षक, एक पुलिस उपमहानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गठित एनआईए की टीमें हमले के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर चुकी हैं। कश्मीर के सबसे भयावह आतंकी हमलों में से एक को अंजाम देने से जुड़े घटनाक्रम का पता लगाने के लिए चश्मदीदों से गहन पूछताछ की जा रही है। टीम आतंकियों के बारे में सुराग हासिल करने के लिए प्रवेश और निकास बिंदुओं की भी जांच कर रही हैं। साथ ही फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद से वे पूरे इलाके की छानबीन में भी जुटी हैं। 

 
Pahalgam Attack Big revelation in NIA investigation, number of terrorists could be seven
Pahalgam terror attack - फोटो : पीटीआई
पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए
एनआईए अधिकारियों की टीमें आतंकी हमले में बचे लोगों से जानकारी जुटाने के लिए देशभर का दौरा कर रही हैं। टीमों ने महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज किए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pahalgam Attack Big revelation in NIA investigation, number of terrorists could be seven
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
सात हो सकती है आतंकियों की संख्या 
एनआईए की प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमले में शामिल आतंकियों की संख्या पांच से सात हो सकती है। हमलावरों को पाकिस्तान में प्रशिक्षित दो स्थानीय आतंकियों से भी मदद मिली है।
 
विज्ञापन
Pahalgam Attack Big revelation in NIA investigation, number of terrorists could be seven
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed