{"_id":"6809a8381c36fecd750313d8","slug":"pahalgam-terror-attack-joint-operation-started-against-terrorists-in-poonch-2025-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Terror Attack: पहलगाम के हमलावरों पर एक्शन तेज, पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम के हमलावरों पर एक्शन तेज, पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू
एएनआई, पुंछ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:25 AM IST
सार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। इस हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकियों तक पहुंचने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
1 of 8
सुरक्षाबल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना और सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुंछ के लसाना वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है।
#WATCH | Indian Army has launched a joint search operation with the Special Operations Group (SOG) of Jammu and Kashmir Police in Poonch's Lasana forest area to nab terrorists
पुलवामा आतंकी हमले के छह साल बाद धरती की जन्नत फिर निर्दोषों के खून से सन गई। पहलगाम के ''मिनी स्विट्जरलैंड'' बायसरन में आतंकी हमले ने पुलवामा के जख्मों को ताजा कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान बलिदान हुए थे।
3 of 8
हमले के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार तक अपनी हरियाली के लिए प्रसिद्ध बायसरन घाटी के हरे-भरे मैदान मंगलवार दोपहर बाद खून से लाल हो गए। जगह-जगह निर्दोष लोगों के शव पड़े और बिलखते परिवार के सदस्य थे। इस खौफनाक मंजर ने 14 अप्रैल 2019 को हुए पुलवामा हमले के जख्मों को ताजा कर दिया, जहां आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। कुछ ऐसा ही आतंकियों ने पहलगाम में किया, जहां पहले लोगों से उनका धर्म पूछा फिर आश्वस्त होने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बसराईं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Pahalgam Terror Attack
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों के इस कायराना और अमानवीय कृत्य से पर्यटकों के खचाखच भरी रहने वाली बायसरन घाटी में सिर्फ आतंक के निशान बचे हैं। अभी तक कश्मीर में पर्यटकों पर इस तरह का बड़ा हमला नहीं हुआ था। पिछले साल 18 मई की रात दो जगह आतंकियों ने हमला किया था। इसमें एक पहलगाम के पास और दूसरा ओपन टूरिस्ट कैंप में हमला हुआ था।
विज्ञापन
5 of 8
Pahalgam Terror Attack
- फोटो : PTI
आतंकियों की तलाश में अभियान तेज, चप्पा-चप्पा खंगाल रहे जवान
बायसरन में हमलावरों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल पहलगाम के बायसरन इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र के जंगलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को कॉम्बिंग ऑपरेशन में शामिल किया गया है। पूरे जंगल क्षेत्र को घेरे में लेते हुए इस अभियान को चलाया जा रहा है। हमले के एक दिन बाद पर्यटक स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।