मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कई अन्य बड़े नेता भी शामिल रहे। उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें बीते कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं। इसकी बड़ी वजह ये थी कि वह कई अवसर पर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफें कर चुकीं हैं। आइए जानते हैं अपर्णा यादव के निजी जीवन, राजनीतिक जीवन और लवस्टोरी के बारे में....
Aparna Yadav Join BJP: मुलायम सिंह की छोटी बहू... संगीत से लेकर राजनीति तक, जानिए उनके बारे में सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर्णा यादव प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। अपर्णा 2017 के चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। इसी के साथ उनका सियासी सफर भी शुरू हुआ। हालांकि उस चुनाव में उन्हें रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा। अपर्णा यादव मुलायम सिंह से भी ज्यादा शिवपाल यादव के करीब रही हैं। यही वजह है कि बीते दिनों शिवपाल ने उन्हें पार्टी के लिए कुछ करने के बाद टिकट की इच्छा रखने और भाजपा में शामिल न होने की सलाह दी थी।
निजी जीवन और शिक्षा
अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट और मां अंबी बिष्ट हैं। उनके पिता पत्रकार रहे हैं, सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्त भी रहे। मां लखनऊ नगर निगम की अधिकारी हैं। अपर्णा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ले चुके हैं।
आठ साल चला अपर्णा और प्रतीक का प्यार
मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की थी। अपर्णा और प्रतीक का ये प्यार करीब आठ साल चला था। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था कि 'हम 8 साल से दोस्त हैं। इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कह सकते हैं।' 2011 में हुई ये शादी शहर की चर्चित शादियों में से एक थी। अपर्णा-प्रतीक की इस शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे नामी-गिरामी लोग शामिल हुए थे।
प्रतीक पत्नी को देते हैं हर तरह की आजादी
अपर्णा के पति प्रतीक राजनीति से बहुत दूर हैं। जानकारों की मानें तो प्रतीक खुद राजनीति में नहीं आना चाहते वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चाहते हैं। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है। अपनी पत्नी अपर्णा को प्रतीक हर तरह की आजादी देते हैं। इसका उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके अपर्णा यादव सुर्खियों में आ गईं थीं।