{"_id":"61d7c0cf5c8ddd42e3154648","slug":"high-profile-sex-racket-prostitution-in-the-new-year-party-of-paint-shopkeepers-in-night-curfew-at-greater-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सेक्स रैकेट: पेंट दुकानदारों की पार्टी में देह व्यापार, होटलों में अर्धनग्न हालत में अश्लील डांस, उड़ाए जा रहे थे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सेक्स रैकेट: पेंट दुकानदारों की पार्टी में देह व्यापार, होटलों में अर्धनग्न हालत में अश्लील डांस, उड़ाए जा रहे थे नोट
Fri, 07 Jan 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने बुधवार रात दो होटलों पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। नटों की मढ़ैया के पास एक होटल में देह व्यापार चल रहा था, जबकि नाइट कर्फ्यू के बावजूद सिग्मा सेक्टर-1 स्थित ओयो होटल के बेसमेंट में एक कंपनी की तरफ से पेंट दुकानदारों के लिए आयोजित नववर्ष पार्टी में अर्धनग्न हालत में अश्लील डांस किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं, शराब, 1.30 लाख रुपये, म्यूजिक सिस्टम और आठ वाहन आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों से 31 पुरुष व पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुषों में दोनों होटलों के संचालक व महिलाओं में एक नेपाल निवासी युवती और इवेंट मैनेजर शामिल है। पुलिस के मुताबिक, रात लगभग साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि नटों की मढ़ैया के पास नए खुले ओयो होटल स्वीट्स रेजीडेंसी में अश्लील डांस और देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने मौके से होटल संचालक दनकौर के बागपुर निवासी अनुज, दो लड़कियों और दो युवकों को हिरासत में लिया।
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला कि लड़कियों को सिग्मा-1 सेक्टर के पर्ल नेस्ट ओयो होटल से लाया गया है। वहां पर एक बड़े आयोजन के लिए अन्य साथियों को भी बुलाया गया है। यहां होटल के मैनेजर बागपत के रोहित शिशोदिया और होटल संचालक गाजियाबाद के निशांत चौहान ने अमित कुमार मित्तल के माध्यम से लड़कियों को बुलाया था।
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पर्ल नेस्ट के बेसमेंट में छापा मारा तो यहां शराब परोसी जा रही थी और अश्लील डांस चल रहा है। पुलिस ने यहां से होटल संचालक समेत 28 पुरुषों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया और आपत्तिजनक सामग्री आदि बरामद कर ली। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को छुड़वाने के लिए लगा जमावड़ा, घनघनाए फोन
आरोपियों को छुड़वाने के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। इसके अलावा कई लोगों को थाने पर जमावड़ा लग गया। इनमें रबूपुरा, दनकौर, ककोड़ आदि कस्बों व पड़ोसी जिले के लोग शामिल थे। पकड़े गए कई आरोपी पेंट की दुकान चलाते हैं। उन्हें एक कंपनी ने नववर्ष की पार्टी दी थी। मौके पर बोर्ड आदि भी लगे थे।
आरोपियों को छुड़वाने के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। इसके अलावा कई लोगों को थाने पर जमावड़ा लग गया। इनमें रबूपुरा, दनकौर, ककोड़ आदि कस्बों व पड़ोसी जिले के लोग शामिल थे। पकड़े गए कई आरोपी पेंट की दुकान चलाते हैं। उन्हें एक कंपनी ने नववर्ष की पार्टी दी थी। मौके पर बोर्ड आदि भी लगे थे।
विज्ञापन
देह व्यापार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
उड़ाए जा रहे थे नोट, पुलिसकर्मियों ने बनाई वीडियो
सिग्मा सेक्टर के होटल में जांच के लिए पहले दो पुलिसकर्मियों को बिना वर्दी के भेजा गया। यहां पुलिसकर्मियों को शराब पार्टी के साथ अर्धनग्न लड़कियां नाचती दिखीं। लड़कियों पर लोग नोट उड़ा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने इसकी वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दी।
सिग्मा सेक्टर के होटल में जांच के लिए पहले दो पुलिसकर्मियों को बिना वर्दी के भेजा गया। यहां पुलिसकर्मियों को शराब पार्टी के साथ अर्धनग्न लड़कियां नाचती दिखीं। लड़कियों पर लोग नोट उड़ा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने इसकी वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दी।