Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की शादी से पहले ब्लास्ट: घर में थे 23 सिलिंडर, फटते तो दहल उठता गांव; हादसे के समय मंदिर गई थी 'दुल्हन'

Tue, 24 Nov 2026 12:28 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 24 Nov 2026 12:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेवर में शादी वाली घर में आग लग गई। एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद बिजली की लाइन में स्पार्किंग के बाद यह घटना हुई। एलपीजी के दो सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, मां और बेटा झुलस गए।

विज्ञापन
Noida Cylinder Blast: Father and Son Die Days Before Daughter Wedding, 2 Injured
Noida Cylinder Blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नोएडा के जेवर के दयानतपुर गांव में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां सोमवार देर शाम मातम में बदल गई। घर में एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद बिजली की लाइन में स्पार्किंग से आग लग गई। देखते ही देखते एलपीजी के दो सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। हादसे में वीरपाल (56) और बेटे अभिषेक (24) की मौत हो गई जबकि अभिषेक की पत्नी काजल (23) और दो वर्षीय बेटा आदित्य गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार में दो दिसंबर को बेटी धीरज कुमारी की शादी होनी थी। 


शादी से नौ दिन पहले पिता और भाई की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। जिस घर में शादी के कार्ड लिखे जा रहे थे, वहां कुछ ही देर में मातम छा गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे परिवार के सदस्य धीरज की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 
Trending Videos
Noida Cylinder Blast: Father and Son Die Days Before Daughter Wedding, 2 Injured
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग, मौके पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिसंबर को हरियाणा के रोहतक में उसकी शादी होनी थी। घर में कार्ड लिखे जा रहे थे और मेहमानों को निमंत्रण देने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान घर में रखे एलपीजी सिलिंडर से गैस का रिसाव हुआ। बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से चिंगारी भड़की और गैस ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में दूसरा सिलिंडर भी आ गया। दोनों सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए।
Noida Cylinder Blast: Father and Son Die Days Before Daughter Wedding, 2 Injured
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाके के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों में वीरपाल, अभिषेक, काजल और आदित्य आ गए। काजल और आदित्य के चेहरे झुलस गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वीरपाल और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घायलों का जेवर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। हादसे के समय वीरपाल की बेटी मंदिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Cylinder Blast: Father and Son Die Days Before Daughter Wedding, 2 Injured
नोएडा में शादी वाले घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरवाजा तोड़कर घुसे पड़ोसियों ने बुझाई आग

धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। पड़ोस में रहने वाले राकेश और खेम सिंह ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वीरपाल के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। 

 
विज्ञापन
Noida Cylinder Blast: Father and Son Die Days Before Daughter Wedding, 2 Injured
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने दरवाजा तोड़ा और सबमर्सिबल चालू कर मोटा पाइप लगाया। इसके बाद आग की लपटों पर पानी डालना शुरू किया। आसपास के अन्य ग्रामीण भी मदद के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के साथ घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। 

सीएफओ प्रदीप चौबे के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। करीब 20 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे, इसलिए दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed