फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida: महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी भाजपा के बड़े नेताओं के साथ दिखा, देखें वायरल PHOTOS

Sun, 07 Aug 2022 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Aug 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
Shrikant Tyagi Photo viral with big leaders of BJP who misbehaved with women Omaxe Grand Society of Noida
shrikant tyagi - फोटो : अमर उजाला
नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने वाले कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी से नोएडा भाजपा ने किनारा कर लिया है। शनिवार को एक बयान जारी कर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने यहां तक कह दिया कि श्रीकांत की आपराधिक गतिविधियों में नोएडा भाजपा का नाम नहीं लिया जाए। हालांकि, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ श्रीकांत की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। तस्वीरों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ श्रीकांत दिख रहा है तो प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके अलाव कई अन्य बड़े नेताओं के साथ भी आरोपी दिख रहा है। यही नहीं 2019 में इसी तरह की अभद्रता के बाद वह चर्चित हुआ था। उस समय भी भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन श्रीकांत के पास विधायक और शासन के लोगो लगी गाड़ी मिली है। 
Shrikant Tyagi Photo viral with big leaders of BJP who misbehaved with women Omaxe Grand Society of Noida
स्वतंत्रदेव सिंह के साथ श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
साथ ही, उसे पांच सुरक्षा गार्ड भी मिले हुए थे। पुराने मामले में भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं, कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने 27 अगस्त 2018 को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व कोषाध्यक्ष की ओर से जारी एक दस्तावेज प्रेसवार्ता में दिखाया। 
Shrikant Tyagi Photo viral with big leaders of BJP who misbehaved with women Omaxe Grand Society of Noida
केशव प्रसाद मौर्य के साथ श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
पाठक ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के युवा किसान समिति के राष्ट्रीय टीम की दूसरी सूची में एक नाम सह-संयोजक के तौर पर श्रीकांत त्यागी का भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में भाजपा ने उसे फरार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shrikant Tyagi Photo viral with big leaders of BJP who misbehaved with women Omaxe Grand Society of Noida
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में गुंडई करते हुए महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने का आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली, उत्तराखंड व यूपी में दबिश दे रही है। वहीं, फेज-दो थाना पुलिस ने शुक्रवार रात पत्नी, चालक व मैनेजर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ कर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
Shrikant Tyagi Photo viral with big leaders of BJP who misbehaved with women Omaxe Grand Society of Noida
पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गाड़ियां जब्त की - फोटो : अमर उजाला
साथ ही, पुलिस ने आरोपी की चार मंहगी गाड़ियों को जब्त कर लिया है। एक कार पर यूपी शासन का फर्जी लोगो लगा होने से अलग से केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मामले में जानबूझकर चोट पहुंचाने (323), उकसाने के लिए अपमानित करने (504) और धमकी देने (506) आदि धाराएं जोड़ी हैं, जबकि अभद्रता और छेड़छाड़ का मामला पहले से ही दर्ज है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed