चीन के लोन ऐप की तर्ज पर अब फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोन का विज्ञापन देकर साइबर ठगी की जा रही है। इसकी कई शिकायतें हाल ही के दिनों में यूपी साइबर सेल को मिली हैं। साइबर सेल ने लोगों से इस तरह के विज्ञापन देखकर अलर्ट रहने की अपील की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जालसाजों का बड़ा नेटवर्क एनसीआर में लोगों को शिकार बना रहा है।
2 of 6
साइबर क्राइम(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
साइबर क्राइम पुलिस का कहना है कि नोएडा व आसपास के शहरों में लोन एप से ठगी व परेशान करने वाले गिरोह के बाद एक ऐसा गिरोह सक्रिय हुआ है जो सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालकर ठग रहा है। इसके लिए साइबर ठग सबसे पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर लोन का विज्ञापन देते हैं। इसमें कई तरह के लुभावने ऑफर व कम ब्याज दर की बातें लिखी होती हैं। विज्ञापन में जालसाज संपर्क नंबर भी डालते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया से लोगों के नंबर लेकर विज्ञापन का मैसेज भेजते हैं।
विज्ञापन देखकर कई लोग आरोपियों से संपर्क करते हैं और आरोपी आसान तरीके से लोन दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग तरीके से पैसे ठगते हैं। यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि हाल के दिनों में इस तरह की जालसाजी के मामले बढ़े हैं और नोएडा व एनसीआर क्षेत्र से कई शिकायतें साइबर क्राइम सेल को मिली हैं। साइबर पुलिस ने इस तरह के लुभावने झांसे व लोन को लेकर लोगों से अलर्ट रहने को कहा है।
4 of 6
सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
कम कीमत पर ब्रांडेड सामान बेचने के नाम पर भी ठगी
गिरोह सोशल मीडिया पर ब्रांडेड सामान की कम कीमत दिखाकर विज्ञापन देते हैं। जब लोग सोशल मीडिया पर ब्रांडेड सामान की कीमत देखकर संपर्क करते हैं तो भी पैसे ऐंठ लिए जाते हैं। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ब्रांडेड सामान के नाम पर ठगी भी लोन का विज्ञापन देने वाला गिरोह ही कर रहा है। इसके कुछ इनपुट भी मिले हैं।
5 of 6
मेरठ समाचार: साइबर क्राइम का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
नोएडा व आसपास के कई लोगों ने की शिकायतें
नोएडा के सेक्टर-113 निवासी अश्विनी सिंह ने भी फेसबुक पर लोन का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। उनके साथ प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य नाम पर 28 हजार रुपये ठगे गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसी तरह सेक्टर-19 निवासी संभव ने भी इस तरह की ठगी होने की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस से की है।