फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगेतर की सैलरी रोकी तो युवक ने कंपनी के सीईओ के खिलाफ रची खौफनाक साजिश

Thu, 09 May 2019 01:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
noida man ask for 50 lakh extortion from ceo of company as they stop his fiance salary
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसका खुलासा होने पर पुलिस भी सकते में आ गई। छोटी सी बात पर कोई बड़े अपराध को अंजाम देने की ठान लेगा यह जानकर पुलिस भी हैरान है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...

noida man ask for 50 lakh extortion from ceo of company as they stop his fiance salary
फाइल फोटो

50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में ईकाटेक-3 पुलिस ने बुधवार को खेड़ा चौगानपुर गोलचक्कर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फॉरच्यूनर गाड़ी बरामद की है। उधर, एक आरोपी की मंगेतर का कहना है कि वह उसका वेतन मांगने के लिए दोस्तों संग कंपनी के सीईओ से मिला था।

noida man ask for 50 lakh extortion from ceo of company as they stop his fiance salary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को प्लाट नंबर 161/162 कंपनी रैकी एम फाइबर प्राईवेट लिमिटेड के मालिक विकास मिश्रा व सीईओ रोहन सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। थाना इकोटेक-3 पुलिस के मुताबिक, शिकायत पर रणजीत निवासी थाना जयसिंह जिला सुल्तानपुर, दीपक निवासी देवटा दनकौर गौतमबुद्धनगर, सौरभ पुत्र चंद्रमल निवासी धनौरा बुलंदशहर पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
noida man ask for 50 lakh extortion from ceo of company as they stop his fiance salary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रणजीत ने नॉलेज पार्क के एक कॉलेज से बीटेक किया है और वह कोचिंग देता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दूसरे आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
noida man ask for 50 lakh extortion from ceo of company as they stop his fiance salary
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मंगेतर ने कहा, कंपनी नहीं दे रही थी वेतन
रणजीत की मंगेतर खुशबू सिंह ने बताया कि उसने कंपनी में करीब डेढ़ माह कार्य किया था। कंपनी की टाइमिंग के चलते उसने अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कंपनी ने उसका वेतन नहीं दिया। दावा किया कि रणजीत अपने दोस्तों के साथ कंपनी के अधिकारियों के पास उसका वेतन मांगने गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed