एक तरफ लॉकडाउन की वजह से पूरा देश थमा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ गरीब और मजदूर ऐसे भी हैं जो मेट्रो स्टेशन के नीचे गुजर बसर करके अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इनके पास न तो खाने के लिए राशन है और न ही सैनिटाइजर व मास्क। ऐसे में यहां सरकार के उन दावों की पोल खुल रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि गरीबों को राशन, सैनिटाइजर और मास्क आदि मुफ्त मुहैया कराए जा रहे हैं। ये लोग सरकारी लापरवाही की वजह से भूखे पेट वक्त गुजार रहे हैं।
Noida Lockdown: जनता कर्फ्यू के बाद से नहीं मिली एक भी सवारी, राशन खत्म, चाय और बिस्किट पर चल रही जिंदगी
अनुराग सिंह सेंगर, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन