{"_id":"5e7c7a808ebc3e78b71309c8","slug":"coronavirus-lockdown-in-india-faridabad-monkeys-and-stray-animals-dying-of-hunger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: सूने शहरों में बेजुबानों पर भी टूटने लगा कोरोना का कहर, भूख से तड़पकर मर गए चार बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: सूने शहरों में बेजुबानों पर भी टूटने लगा कोरोना का कहर, भूख से तड़पकर मर गए चार बंदर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:19 PM IST
सार
- लॉकडाउन में सूना हुआ शहर तो बेजुबानों पर भी टूटने लगा कोरोना का कहर
- पिछले कई दिनों से रेल सेवा बंद होने के बाद सूने हो गए थे रेलवे स्टेशन
- यात्रियों से छीनकर या उनके कुछ देने से ही भरता था बंदरों का पेट
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन के चलते नहीं मिला खाना, फरीदाबाद में बंदरों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस का कहर अब इंसानों ही नहीं बेजुबान जानवरों पर भी पड़ने लगा है। प्रधानमंत्री की अपील पर देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद लोग जहां घरों में कैद हो गए वहीं, बेजुबान जानवरों को खाना मिलना बंद हो गया। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ऐसे ही भूख से तड़पकर चार बंदरों की मौत हो गई। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरा मामला...
2 of 5
लॉकडाउन के चलते नहीं मिला खाना, फरीदाबाद में बंदरों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
बंदरों की मौत का पता चलने पर स्टेशन पर के पास ही रहने वाले कुछ लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया। इसके साथ ही स्टेशन पर जीवित बचे बंदरों को खाने का सामान भी दिया। आम दिनों के दौरान फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर काफी बंदर रहते हैं। यात्रियों और स्टेशन के वेंडरों द्वारा दिए गए खाने के सामान के भरोसे ही इन बंदरों का पेट भरता है।
3 of 5
बंदरों को केले देता एक शख्स
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के खौफ और लॉकडाउन के साथ ही पिछले दिनों से देश भर में रेल सेवा ठप होने के बाद रेलवे स्टेशन सूना पड़ा हुआ था। ऐसे में इन बंदरों को कुछ खाने को नहीं मिल पाया। यात्रियों के अलावा कुछ धार्मिक प्रवृति के लोग भी सप्ताह में एक या दो दिन बंदरों को चना-केला खिलाने स्टेशन जाते थे, मगर अब वह भी घरों में लॉक हैं। ऐसे में जनता कर्फ्यू वाले दिन यानी रविवार से स्टेशन पर मौजूद बंदरों को खाने के लिए कुछ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बंदरों को केले देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन के पास ही रहने वाले संजय नामक युवक ने बताया कि रेल सेवा बंद होने से स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। इसी कारण बंदरों को कुछ खाने को नहीं मिल सका। उन्हें जब भूख से बंदरों की मौत का पता चला तो वह अपने साथियों कबीर कुरैशी, कन्हैया, बाबू और शाहरुख के साथ स्टेशन पहुंचे। वहां मृत पड़े बंदरों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बाबू ने बताया कि स्टेशन पर बाकी बंदरों की हालत भी काफी खराब है। वह काफी दयनीय हालत में हैं। बंदरों की दयनीय हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल ही केले खाने को दिए। इसके अलावा वहां करीब बीस दर्जन केले भी स्टेशन परिसर में जगह-जगह रखवा दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।