फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Lockdown: जनता कर्फ्यू के बाद से नहीं मिली एक भी सवारी, राशन खत्म, चाय और बिस्किट पर चल रही जिंदगी

Fri, 27 Mar 2020 12:37 PM IST
प्राची प्रियम अनुराग सिंह सेंगर, अमर उजाला, नोएडा 
अनुराग सिंह सेंगर, अमर उजाला, नोएडा  Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 27 Mar 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Noida Lockdown situation of poors in noida no mask no sanitizer nothing to eat
सेक्टर 59 मेट्रो से नीचे सोते लोग - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ लॉकडाउन की वजह से पूरा देश थमा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ गरीब और मजदूर ऐसे भी हैं जो मेट्रो स्टेशन के नीचे गुजर बसर करके अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। इनके पास न तो खाने के लिए राशन है और न ही सैनिटाइजर व मास्क। ऐसे में यहां सरकार के उन दावों की पोल खुल रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि गरीबों को राशन, सैनिटाइजर और मास्क आदि मुफ्त मुहैया कराए जा रहे हैं। ये लोग सरकारी लापरवाही की वजह से भूखे पेट वक्त गुजार रहे हैं। 

Noida Lockdown situation of poors in noida no mask no sanitizer nothing to eat
लॉकडाउन से हो रही परेशानी - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के नीचे सोने वाले लोगों के पास खुद को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कोई मास्क और सैनिटाइजर नहीं है। इन लोगों का कहना है कि वे 25 वर्षों से सड़कों पर रिक्शा चला रहे हैं, लेकिन इतना असुरक्षित खुद को कभी महसूस नहीं किया। 

Noida Lockdown situation of poors in noida no mask no sanitizer nothing to eat
मेट्रो के नीचे सोकर बिता रहे हैं दिन रात - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि उनके पास कोरोना से बचने के लिए कोई विकल्प नहीं है। सरकार और जनप्रतिनिधियों को भी उनके बारे में चिंता व्यक्त करनी चाहिए, जिनके पास खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोई घर और साधन नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Lockdown situation of poors in noida no mask no sanitizer nothing to eat
सरकार से मदद की गुहार लगाता गरीब व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो के नीचे थोड़ी सी जगह में गुजर बसर करने वाले सनी और पप्पू बताते हैं कि जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण पिछले दो दिन से उन्हें एक भी सवारी नहीं मिली है। अब उन लोगों के पास खाना खाने के लिए भी रुपये नहीं बचे हैं। चाय और बिस्किट खाकर अपनी भूख को शांत कर लेते हैं। लेकिन, ऐसे कब तक गुजारा चलेगा। 

विज्ञापन
Noida Lockdown situation of poors in noida no mask no sanitizer nothing to eat
सरकार से मदद की गुहार लगाता गरीब व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन को हम लोगों की भी सुध लेनी चाहिए। उर्वेश यादव कहते हैं कि कोराना वायरस का डर हम लोगों में भी है। लेकिन, मजबूरन मेट्रो स्टेशन के नीचे सोना पड़ रहा है। मास्क और सैनिटाइजर भी नहीं है। ऐसे में वायरस से बचाव कैसे करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed