महागुन सोसायटी में सैकड़ों नौकर-नौकरानी मितुल सेठी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इस कारण जान बचाने के लिए सेठी दंपति और उनका बच्चा करीब दो घंटे तक बाथरूम में रहे। बाद में पुलिसकर्मी उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर ले गए। (सभी फोटोः राजन राय/अमर उजाला)
2 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
सेठी परिवार के अलावा सोसायटी में रहने वाले अन्य लोगों के लिए भी दहशत के इन पलों से गुजरा बहुत मुश्किल भरा रहा। पथराव की वजह से लोग लगभग चार घंटे तक सोसायटी में कैद रहे।
3 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
सेठी परिवार जहां नौकरानी काम करती है उन्होंने उस पर चोरी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ से थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोसायटी वासियों का आरोप है कि हमला करने वालों में ज्यादातर बांग्लादेशी नौकर-नौकरानियां शामिल थे।
4 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सोसायटी के मैनचेस्टर टावर-5 के भूतल पर फ्लैट नंबर-012 में मितुल सेठी, पत्नी व 7 साल के बच्चे के साथ किराये पर रहते हैं। मर्चेंट नेवी में कैप्टन रह चुके मितुल व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी हर्षू सेठी सेक्टर-116 में प्ले स्कूल चलाती हैं।
5 of 10
mahagun society
- फोटो : अमर उजाला
घर में कूच विहार पश्चिम बंगाल निवासी जोहरा छह माह से काम कर रही है। जोहरा सेक्टर-78 की झुग्गी में पति अब्दुल सत्तार और तीन बेटों के साथ रहती है। अब्दुल ग्रेटर-नोएडा में शटरिंग ठेकेदार के पास मजदूरी करता है।