फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाई सिक्योरिटी सेल में निर्भया के दोषियों की उड़ी नींद

Fri, 17 Jan 2020 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jan 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya convicts did not sleep in high security cell
निर्भया के दोषी - फोटो : Amar Ujala

फांसी दिए जाने से पहले जेल नंबर तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किए जाने के बाद निर्भया के दोषियों की नींद उड़ गई है। बृहस्पतिवार रात चारों दोषी देर रात तक जागते रहे और इधर से उधर चहलकदमी करते दिखे। हालांकि जेल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि चारों दोषियों की मनोचिकित्सा की जांच रिपोर्ट पूरी तरह से ठीक है। 


 

Nirbhaya convicts did not sleep in high security cell
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों को बृहस्पतिवार को जेल संख्या तीन के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल सूत्रों का कहना है कि दोषियों को इस बात की जानकारी है कि डेथ वारंट जारी होने के बाद इस सेल में भेजा जाता है। मौत को नजदीक देखकर चारों आरोपी तनाव में हैं। सभी आरोपियों को अलग-अलग सेल में रखा गया है। यहां उन्हें सोने व ओढ़ने के लिए सिर्फ कंबल दिया गया है। दोषियों को पजामा भी नाड़ा निकालकर दिया गया है। 

Nirbhaya convicts did not sleep in high security cell
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमअम

सूत्रों का कहना है कि मुकेश, पवन और अक्षय सेल में जाने के बाद कंबल ओढ़कर चुपचाप बैठे रहे जबकि विनय अपने सेल में चहलकदमी करता रहा। खाना खाने के बाद सोने के बजाए सभी दोषी सेल में चक्कर काटते रहे। विनय स्वाभाव से आक्रामक है, इसलिए अधिकारी उस पर विशेष नजर रख रहे हैं। यहां एक दोषी की सुरक्षा के लिए तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के दो जवानों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya convicts did not sleep in high security cell
तिहाड़ जेल - फोटो : PTI
सूत्र बताते हैं कि दोषियों की इन पुलिसकर्मियों से कोई बात नहीं हुई। जेल अधिकारियों ने बताया कि सभी दोषियों पर सीसीटीवी कैमरे से विशेष नजर रखी जा रही है। 

 
विज्ञापन
Nirbhaya convicts did not sleep in high security cell
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

जेल अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की सुबह-शाम मेडिकल जांच हो रही है। साथ ही इनका मनोचिकित्सक से भी जांच करवाई जा रही है। ताकि दोषी तनाव में न रहे। अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के दौरान उनका व्यवहार ठीक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed