{"_id":"5e21af698ebc3e4b533c7a53","slug":"shaheen-bagh-protest-against-caa-and-nrc-took-shape-of-fair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहीन बाग: मेले जैसा नजारा, चेहरे पर टैटू बनवा रहे लोग, चल रहा सेल्फी का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहीन बाग: मेले जैसा नजारा, चेहरे पर टैटू बनवा रहे लोग, चल रहा सेल्फी का दौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
शाहीन बाग में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहीन बाग में एक महीने से ऊपर चला आ रहा प्रदर्शन धीरे-धीरे मेले के रूप में तब्दील होता जा रहा है। बीच सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को देखने आने वालों भीड़ को देखते हुए कई ठेले लग गए हैं। चाट के ठेले से लेकर पॉपकॉर्न तक प्रदर्शनकारियों को लुभा रहा है। प्रदर्शन में तिरंगा टोपी 20 रुपये तक में बिक रही है। खुद को अलग दिखाने के लिए कुछ प्रदर्शनकारी अपने चेहरों पर पचास रुपये में टेटू बनवा सेल्फी में कैद करते नजर आए।
2 of 7
शाहीन बाग प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक महीने से इसे अवरुद्ध कर रखा है। कालिंदी कुंज से नोएडा की ओर जाने वालों को भले ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी चाट-पकौड़े का लुत्फ उठा रहे हैं। इस रोड पर बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं और बड़े लगने वाले ठेलों पर बिरायनी का स्वाद ले रहे हैं।
3 of 7
शाहीन बाग
- फोटो : अमर उजाला
टैंट के अंदर से प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले लोग भी थक कर इन ठेलों पर पहुंच जाते हैं। दिनभर प्रदर्शन में महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुरुष भी शामिल होते हैं। पर रात के वक्त महिलाएं टैंटों में बैठकर सीएए का विरोध करती नजर आती हैं। लंबे वक्त से चले आ रहे प्रदर्शन में कई सेल्फी पॉइंट्स बन गए हैं, जहां हर कोई खुद को सेल्फी में कैद कर यादगार लम्हे का गवाह बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शाहीन बाग प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में तिरंगे से सजी टोपी व अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार शाह आलम बताते हैं कि वह पूरे दिन 400 से 600 का सामान बेचकर घर जाते हैं। शाह आलम इससे पहले अन्ना आंदोलन में भी तिरंगे से जुड़ी सामान बेचकर काफी कमाई कर चुके हैं। इनके ही जैसे कई दूसरे दुकानदार हैं जो हर दिन 500 रुपये तक कमा लेते हैं। उनका कहना है कि सड़क शुरू होने के बाद वह फिर से गली-मोहल्लों में दुकान लगाने चले जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दक्षिण दिल्ली के लोगों को यह सड़क बंद होने से नोएडा जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने बंद पड़ी सड़क को खाली कराने के लिए व्यापारिक संगठन, धार्मिक नेताओं और समुदाय के नेताओं से लगातार बातचीत कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।