{"_id":"5dc677b08ebc3e5b3c467952","slug":"new-delhi-tis-hazari-court-clash-between-advocates-and-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीस हजारी बवालः SIT की जांच में बड़ा खुलासा, पहले गोली नहीं चलाई, इसका किया था इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजारी बवालः SIT की जांच में बड़ा खुलासा, पहले गोली नहीं चलाई, इसका किया था इस्तेमाल
Sat, 09 Nov 2019 02:21 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
तीस हजारी बवाल मामले में एसआईटी की जांच में यह बात सामने आई है कि जब वकील लॉकअप तोड़ने की कोशिश कर रहे थे तो तीसरी बटालियन के जवानों ने अपनी एसएसआर, एमपी5 और ग्लोक पिस्तौल जैसे हथियारों को चलाने के लिए कॉक कर लिए थे।
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उत्तरी जिले के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोक लिया था। हालांकि तब तक तीसरी बटालियन का जवान दो गोलियां चला चुका था।
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अब तक करीब 42 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इनमें तीस हजारी कोर्ट के वेंडर, पुलिस जवान व वकील शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीस हजारी कोर्ट की फुटेज को गहनता से देखा जा रहा है और फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी सदस्यों को फुटेज से पता चला है कि लॉकअप की सुरक्षा में तैनात तीसरी बटालियन के जवानों ने पहले पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया था ताकि भीड़ को हटाया व तितर-बितर किया जा सके। इसके बाद वकील नहीं माने और लॉकअप का गेट तोड़ दिया तो तीसरी बटालियन के एएसआई ने हवा में दो गोलियां चला दी थीं।
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
एक गोली लॉकअप के लोहे के एंगल से टकराकर वकील को लग गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र ने देखा कि तीसरी बटालियन के पुलिसकर्मी अपने हथियार कॉक कर गोली चलाने को तैयार थे।