फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपूर्वा ने कबूला जुर्म, पुलिस पूछताछ में बताया कब, क्यों और कैसे किया पति रोहित शेखर का कत्ल

Thu, 25 Apr 2019 10:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Apr 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder mystery solved accused wife apurva admit crime
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिवंगत सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस के हवाले से कई खुलासे सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की आपराध शाखा ने बुधवार को रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार किया। अपूर्वा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि उसने रोहित की हत्या को कब, क्यों और कैसे अंजाम दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर....



यह भी पढ़ेंः कौन है अपूर्वा शुक्ला, 11 महीने की शादी के बाद ही पति रोहित शेखर की हत्या के केस में पहुंची 

nd tiwari son rohit shekhar murder mystery solved accused wife apurva admit crime
रोहित शेखर की मां ने उसकी पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सोमवार(15 अप्रैल) को उत्तराखंड से लौटते वक्त रोहित ने अपनी रिश्ते की भाभी कुमकुम के साथ शराब पी थी। अपूर्वा को कुमकुम और रोहित के रिश्तों पर शुरू से शक था। इस पर जब वह रात करीब 9.30 बजे घर पहुंचा तो अपूर्वा ने उससे पूछा कि तुम कहां थे और किसके साथ शराब पी? तब रोहित ने जवाब दिया कि वह कुमकुम के साथ था, इस पर अपूर्वा को बहुत गुस्सा आया।

यह भी पढ़ेंः पूछताछ में अपूर्वा ने खोले रोहित से जुड़े राज, लिव-इन में रहे कई दिन, शादी से भी कर दिया था इनकार

nd tiwari son rohit shekhar murder mystery solved accused wife apurva admit crime
रोहित के घर पहुंची दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी बात को लेकर रोहित और अपूर्वा में काफी झगड़ा भी हुआ। फिर रात में करीब एक बजे अपूर्वा रोहित के कमरे में गई और उससे काफी बहस की। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि अपूर्वा ने एक हाथ से रोहित का गला दबाया और एक हाथ से उसका मुंह दबा दिया। इसी सब में रोहित की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः रोहित हत्याकांडः दो दिन पहले ही ऐसे तैयार हो गई थी अपूर्वा की गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder mystery solved accused wife apurva admit crime
रोहित शेखर - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह पुलिस के दावों से यह काफी हद तक साफ होता है कि रोहित की हत्या जागते वक्त की गई थी और वह भी तकिए से मुंह दबाकर नहीं बल्कि हाथ से गला और मुंह दबाकर की गई। इस मामले में एक खुलासा और हुआ है कि  रोहित के मोबाइल से 15 व 16 अप्रैल की रात करीब 4.58 बजे कुमकुम के मोबाइल पर फोन किया गया था। हालांकि कुमकुम ने फोन नहीं उठाया था।

यह भी पढ़ें: इंजीनियर ने ऑनलाइन मंगाया ऐसा सामान, एक रात में कर दिए चार कत्ल, पुलिस भी सन्न
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder mystery solved accused wife apurva admit crime
रोहित शेखर की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जानकारी दी है कि अपूर्वा ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया, इसमें उसके साथ कोई और शामिल नहीं था। गौरतलब है कि रोहित के मोबाइल से घर के लैंडलाइन पर भी फोन किए गए थे। जबकि रोहित की मौत रात करीब 1 बजे हो चुकी थी। इस तरह यह साफ होता है कि यह फोन भी अपूर्वा ने ही किए होंगे।

UP Board Result 2019: 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम, मिस्ड कॉल दें और देखें अपना रिजल्ट फोन पर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed