UP Board 12th Result: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यूपी बोर्ड परिणाम 25 से 28 अप्रैल, 2019 के आसपास अनुमानित किया जा सकता है, लेकिन बता दें कि संबंधित अधिकारी ने अभी तक तारीख की पुष्टि नहीं की है।
सभी उम्मीदवार जो यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल, 30 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था।
उत्तर प्रदेश कक्षा 10, कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2019 मिस्ड कॉल के माध्यम से:-
अपना परिणाम सबसे पहले देखने के लिए हमारे द्वारा दिए नंबर 8929470909 पर आज ही मिस्ड कॉल दें। जैसे ही आप मिस्ड कॉल देंगे आप SMS के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा। उस पर रजिस्टर कर आप रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे और डाउनलोड कर पाएंगे।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019: यूपी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2019 की जांच कैसे करें-
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in,पर जाएं।
- अन्य विवरण के साथ अपना रोल नंबर या एडमिट कार्ड नंबर जमा करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम 2019 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इस बीच, बोर्ड ने परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क में पांच प्रतिशत की वृद्धि की है। नवीनतम नियमों के अनुसार, एक विषय के पेपर का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले 100 रुपये के बजाय 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X