फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arbitrary conduct by PG operators in Delhi: Refusing to refund students' rent

दिल्ली में पीजी संचालकों की मनमानी: नहीं लौटा रहे छात्रों का किराया, कमरा खाली करने के बाद भी मिला आश्वासन

Wed, 09 Sep 2026 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 06:54 AM IST
सार

दो छात्रों और मकान मालिक के बीच एडवांस किराया लौटाने को लेकर विवाद हो गया। आत्माराम कॉलेज के छात्र मयंक और उत्कर्ष ने आरोप लगाया कि पीजी संचालक ने एडवांस किराया वापस करने से मना कर दिया, जबकि वे कमरा खाली कर रहे थे।

विज्ञापन
Arbitrary conduct by PG operators in Delhi: Refusing to refund students' rent
सत्य निकेतन - फोटो : संवाद / भूपिंदर सिंह

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में हादसे के बाद से कई छात्र पीजी खाली कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। इस दौरान दो छात्रों और मकान मालिक के बीच एडवांस किराया लौटाने को लेकर विवाद हो गया। आत्माराम कॉलेज के छात्र मयंक और उत्कर्ष ने आरोप लगाया कि पीजी संचालक ने एडवांस किराया वापस करने से मना कर दिया, जबकि वे कमरा खाली कर रहे थे।

विज्ञापन


छात्रों के अनुसार, पीजी में एक बेड के लिए 9 हजार रुपये एडवांस किराया और 9 हजार रुपये जमानत राशि ली जाती है। उन्होंने बताया कि पीजी बदलने की जानकारी देने पर पहले मकान मालिक ने एक-दो दिन रुकने को कहा, लेकिन बाद में कहा कि यदि अभी कमरा खाली किया तो न तो किराया वापस मिलेगा और न ही जमानत राशि। छात्रों का यह भी आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे फोन पर बात करने के दौरान मकान मालिक ने एमसीडी के नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि जब तक आधिकारिक नोटिस नहीं आता, तब तक वह बिल्डिंग को अवैध नहीं मानते।
विज्ञापन


आरोप है कि मामले की जानकारी मीडिया तक पहुंचने के बाद मकान मालिक ने जमानत राशि तो लौटा दी, लेकिन एडवांस किराया अब तक वापस नहीं किया। पीजी संचालक ने छात्रों को एक-दो दिन में किराए के मुद्दे पर बात कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। फिलहाल दोनों छात्र अपना सामान लेकर दोस्तों के कमरे में शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed