फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3500 हजार परिवारों को रोजगार मिला: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगे देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक ऑटो, केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 31 Mar 2022 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
most electric autos in the country will run on the roads of delhi
दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो को दिखाई गई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को इंद्रप्रस्थ डिपो (आईपी) से हरी झंडी दिखाकर ई ऑटो को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अब देश में सर्वाधिक इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ते दिखेंगे। सड़कों पर ई ऑटो उतार दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाकर 20 ई-ऑटो चालकों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आर.सी) प्रदान किया। इनमें महिला चालक भी शामिल थी। 



उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर हजारों इलेक्ट्रिक ऑटो वाहन दौड़ने लगेंगे। प्रदूषण के रख़लाफ़ दिल्ली एकजुट होकर लड़ रही है। ई ऑटो के परिचालन से 3500 से अधिक परिवारों को रोजगार मिला है, जिनमें 500 महिलाएं भी हैं। दिल्ली सरकार की ईवी नीति की पूरे देश में तारीफ हो रही है और दिल्ली को अब ईवी राजधानी के तौर पर देखा जा रहा है। 

ईवी नीति लागू होने के बाद पहले साल में ही दिल्ली में कुल वाहनों में 10 फीसदी हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही। पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में करीब 45 हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिला है। 

 

most electric autos in the country will run on the roads of delhi
महिला ऑटो चालक से बात करते अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ रहे हैं कदम: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने आईपी डिपो से हरी झंडी दिखाकर सभी ई-ऑटो को रवाना किया। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह समेत परिवहन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली वासियों के लिए बहुत अच्छा दिन है कि पहली बार दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो शुरू होने जा रहे हैं। नीले रंग के ई-ऑटो में अब दिल्लीवासियों को सफर का मौका मिलेगा। 
 

most electric autos in the country will run on the roads of delhi
महिला ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला

ऑटो चलाकर करेंगी परिवार को पालन भी
प्रदूषण को देखते हुए हम धीरे-धीरे सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ले जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में यह पहल की गई है। इस मौके पर सांकेतिक रूप से कुछ ऑटो चालकों दस्तावेज सौंपे। दिल्ली सरकार ने साढ़े तीन हजार ई ऑटो का कोटा रिलीज किया, इससे पहले इतने ही एलओआई जारी हो चुके हैं। इससे साढ़े तीन हजार परिवारों को रोजगार का अवसर मिला, यह गर्व की बात है। अब महिलाएं भी ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
most electric autos in the country will run on the roads of delhi
इलेक्ट्रिक ऑटो - फोटो : अमर उजाला

ऑटो चलाना महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर ऑटो चालक सुनीता चौधरी से बात की। 2003 से ऑटो चला रही सुनीता ने कहा कि ऑटो चलाना बिल्कुल सुरक्षित है, कोई परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को ई-ऑटो मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि सभी के लिए यह गर्व की बात है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों में उत्साह
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी शानदार है, जिसकी देश भर में तारीफ हो रही है। दिल्ली देश की राजधानी तो है ही, अब ईवी कैपिटल भी माना जाने लगा है। लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसका साफ मतलब है कि हमने जो ईवी पॉलिसी लागू की है वह पूर्ण तौर पर सही है। दिल्ली की इसी नीति को देश के दूसरे राज्यों में भी लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए जानकारी दी कि दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक ऑटो चलने शुरू हो गए। 20 ऑटो ड्राइवर को मैंने खुद आरसी सौंपी। इनमें महिला चालक भी हैं। बहुत जल्द दिल्ली की सड़कों पर हजारों इलेक्ट्रिक ऑटो दौड़ेंगे। प्रदूषण के खिलाफ हमारी दिल्ली एकजुट होकर लड़ रही है।

विज्ञापन
most electric autos in the country will run on the roads of delhi
इलेक्ट्रिक ऑटो को हरी झंडी दिखाते अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन पोर्टल पर लोगों को मिलेगी सहूलियत: गहलोत
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हमने सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इससे सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेगी। किसी भी ऑटो चालक को ई ऑटो खरीदने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। ई ऑटो के खरीदने के लिए आवेदन हो या लोन की जरूरत, पोर्टल के जरिये आसानी से पूरी की जाएंगी। ई ऑटो पर 30 हजार रुपए की सब्सिडी सहित लोन लेने वालों को ब्याज में पांच फीसदी की छूट भी है। ईवी पॉलिसी का लक्ष्य है प्रत्येक तीन किलोमीटर की परिधि में एक चार्जिंग प्वाइंट का है। इसके लिए डिस्कॉम के साथ भी साझेदारी की है। दिल्ली में सबसे सस्ता चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने की सुविधा है। महज 2000 रुपये देकर आप ई चार्जर लगवाकर अपने घर में भी ई-ऑटो को चार्ज कर सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट पर चल रहा है मंथन
परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) के स्टेशनों पर भी चार्जिंग प्वाइंट लगाने के लिए बातचीत चल रही है। वहां भी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। दिल्ली सरकार ने 300 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का टेंडर किया था। सफल होने के बाद इसकी जल्द शुरुआत की जाएगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए कई कदम: गहलोत
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि कई महिलाएं काफी समय से ऑटो चला रही हैं। कुछ महिलाएं टैक्सी चला रही हैं। उन्होंने जब देखा कि हम इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए परेशानी मुक्त परमिट दे रहे हैं तो उनकी रूचि बढ़ने लगी। सभी सार्वजनिक परिवहन के लिए जीपीएस जरूरी है ताकि कमांड सेंटर से इनकी की जा सके। केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया है। रोजगार के अवसर को और आसान किया गया। वाणिज्यिक वाहनों के लिए महिलाओं को लाइसेंस लेने के लिए करीब 15 हजार रुपए खर्च की फीस चुकाना पड़ता था। अब यह फीस दिल्ली सरकार अदा करेगी। अगर कोई महिला डीटीसी या क्लस्टर की बस चलाना चाहती हैं, तो उसमें भी हमने रियायत दी है। पहले डीटीसी या क्लस्टर बस चलाने के लिए तीन साल का अनुभव की जरूरत भी महिलाओं के लिए खत्म कर दिया गया है। कोई भी महिला जिसके पास भारी वाहन का लाइसेंस हैं, दिल्ली सरकार के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एक महीने की ट्रेनिंग लेने के बाद चालक बन सकती हैं। शारीरिक उंचाई को शर्तों में भी रियायत दी गई है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं दिल्ली की सड़कों पर वाहन चला सकें।

4261 ई-ऑटो के आवंटन की चल रही है प्रक्रिया
ईवी पालिसी 2020 के तहत परिवहन विभाग ने 4261 ई-ऑटो के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 14 फरवरी को 4261 ई ऑटो के आवंटन के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रा निकाला गया। परिवहन विभाग ने अब तक लाभार्थियों को 2998 एलओआई जारी किए हैं। इनमें 548 महिलाएं भी शामिल हैं। दूसरे दौर में 93 महिला चालकों के आवेदन मिले हैं। 1406 ई-ऑटो के महिला कोटे के तहत 663 ई-ऑटो के संचालन के लिए 3 मार्च को दिल्ली मेट्रो का ऑपरेटर के साथ संचालित करने की अनुमति के साथ आवंटित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed