{"_id":"5ef369948ebc3e42d83484dd","slug":"monsoon-updates-in-delhi-ncr-light-rainfall-lashes-many-areas-water-overflows-on-roads-and-streets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश में ही खुल गई दिल्ली की पोल, जलभराव से सड़कों पर लगा लंबा जाम, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश में ही खुल गई दिल्ली की पोल, जलभराव से सड़कों पर लगा लंबा जाम, बढ़ी परेशानी
Wed, 24 Jun 2020 08:38 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सड़कों पर भर गया पानी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश ने जहां बुधवार को लोगों को उमस व गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर तो बारिश के पानी में फंसकर वाहन खराब हो गए। इससे उनके पीछे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सड़कों पर जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के नीचे जलभराव की वजह से एक ट्रक पलट गया, जिससे विकास मार्ग, आईटीओ की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लगा रहा। इस इलाके में लोग घंटों जाम से जूझते नजर आए। करीब एक घंटे के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से रास्ते से हटवाया गया।
बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एमबी रोड से लेकर संगम विहार तक जलभराव से जाम लगा रहा। उधर, झड़ोदा बॉर्डर स्थित नजफगढ़ रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पेड़ में टक्कर मार दी। इसके बाद यहां ट्रैफिक एक घंटे के लिए बाधित हो गया। लगातार जाम की शिकायत मिलने पर ट्रैफिक पुलिस भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जाम वाले रास्तों से बचने की सलाह देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी सड़कों और गलियों में जलभराव के कारण हो रही परेशानी साझा की। मालूम हो कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हल्की से मध्यम वर्षा होनी थी। आने वाले दिनों में बारिश और भी ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली के लोगों को जगह-जगह जलजमाव और इससे होने वाली बीमारियों की मार झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : ani
हालांकि मानसून से पूर्व तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर अंजु कमलकांत और स्थाई समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर ने निगम के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, डीडीए, दिल्ली जल बोर्ड और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग के विभिन्न अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की थी। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है।