फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों जारी किया जाता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट, क्या होता है इन रंगों का मतलब

Wed, 24 Jun 2020 11:57 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 24 Jun 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
What is Red orange and yellow alert by Indian Meteorological department
बारिश
राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ मानसून ने भी दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। यह कोई पहली बार नहीं है जब मौसम विभाग ने किसी रंग के नाम से अलर्ट जारी किया है। आपने इससे पहले भी कई बार देखा होगा कि मौसम विभाग अलग-अलग रंगों के नाम से अलर्ट जारी करता है। क्या आप जानते हैं कि इन रंगों के चुनाव के पीछे क्या कारण है और इनके नाम से क्यों जारी किए जाते हैं अलर्ट? आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या होता है रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब-




 
What is Red orange and yellow alert by Indian Meteorological department
बारिश
दरअसल मौसम विभाग देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में होने वाले संभावित बदलाव को लेकर लगातार सचेत करता रहता है। इन बदलावों के बारे में बताने के लिए कुछ चुनिंदा रंगों का प्रयोग किया जाता है। जैसे रेड अलर्ट, येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट। मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट्स के लिए रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया है। हर रंग का अलग-अलग मतलब होता है, जिसके हिसाब से मौसमी बदलावों के कारण होने वाले संभावित खतरों से निपटने की तैयारियां की जाती हैं। 

 
What is Red orange and yellow alert by Indian Meteorological department
बारिश - फोटो : अमर उजाला
रंगों के नाम से जारी किए जाने वाले इन अलर्ट का प्रयोग खासकर भीषण गर्मी, सर्द लहर, मानसून या चक्रवाती तूफान आदि के बारे में जानकारी देने के लिए किया जाता है। जैसे-जैसे मौसम अपने चरम की ओर बढ़ता है, वैसे-वैसे अलर्ट गहरा लाल होता जाता है। इसी तरह किसी चक्रवाती तूफान की भीषणता भी इन्हीं रंगों से बताई जाती है। जितने भीषण चक्रवात का पूर्वानुमान होता है, अलर्ट का रंग उतना ही ज्यादा लाल होता जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Red orange and yellow alert by Indian Meteorological department
बारिश - फोटो : अमर उजाला
कई बार विभाग मौसमी बदलावों की संभावना पर ग्रीन अलर्ट की घोषणा करता है। ग्रीन यानी हरे रंग का अर्थ है कि मौसम में होने वाले बदलावों से किसी तरह का खतरा नहीं है। इसका मतलब है कि किसी तरह का एक्शन लिए जाने की जरूरत नहीं है। बारिश के पूर्वानुमान के तहत ग्रीन अलर्ट हल्की या मध्यम बारिश के लिए जारी किया जाता है।

 
विज्ञापन
What is Red orange and yellow alert by Indian Meteorological department
बारिश के कारण बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
येलो अलर्ट जारी कर मौसम विभाग यह संदेश देना चाहता है कि खतरे के प्रति सचेत रहें। येलो अलर्ट के तहत लोगों को पहले से ही सचेत रहने के लिए सावधान किया जाता है। मौसम विभाग की भाषा में यह अलर्ट 'जस्ट वॉच' का सिग्नल है। अगर मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है तो इसका मतलब है कि संबंधित अधिकारियों को हालातों पर नजर रखनी होगी। उन्हें बारिश की स्थिति और शहर के हालात के बारे में समय-समय पर पूरी जानकारी रखनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed