17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब भारत वापस लाने वाली देश की बेटी मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर आज दिल्ली पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
चीन से विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर देश पहुंची मानुषी का दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया। उनकी प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई है जहां अपने पेशे और खाप पंचायत से लेकर अन्य मुद्दों पर भी बोलीं।
मानुषी ने दिल्ली पहुंचकर कहा कि एक डॉक्टर और मिस वर्ल्ड होने के नाते आप का उद्देश्य समान ही होता है। ये दोनों होने के नाते आप दुनिया को एक ऐसी खूबसूरत जगह बनाना चाहते हैं जहां सब रह सकें।
खाप पंचायतों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मानुषी ने कहा कि चीजें पहले से ही बदल रही हैं। मैं खुश हूं कि शादियों में होने वाली हर्ष फायरिंग जैसी रीति को खत्म कर दिया गया है और वो भी मेरे मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के ठीक बाद।
इससे पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली
मानुषी छिल्लर ने 'पद्मावती' विवाद पर खुलकर अपनी राय दी है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर कहा कि भारत की महिलाएं हमेशा ही चुनौतियों का सामना करती हैं और दूसरों के लिए मिसाल कायम करती हैं।