{"_id":"5c023993bdec2241bf449bee","slug":"mega-kisan-rally-in-delhi-see-in-photos-sansad-march-to-opposition-unity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान मार्चः हक चाहिए, खैरात नहीं, तस्वीरों में देखिए संसद कूच से लेकर विपक्ष की एकजुटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मार्चः हक चाहिए, खैरात नहीं, तस्वीरों में देखिए संसद कूच से लेकर विपक्ष की एकजुटता
Sat, 01 Dec 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 25
kisan march
- फोटो : विवेक निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले किसानों के संसद कूच के चलते शुक्रवार सुबह नई दिल्ली व मध्य दिल्ली जाम हो गई। किसानों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को कई मार्गों को बंद करना पड़ा। इससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। कई जगह ट्रैफिक को परिवर्तित करना पड़ा।
2 of 25
kisan march
- फोटो : विवेक निगम
हालांकि ट्रैफिक पुलिस सुबह से ही फेसबुक, ट्विटर हैंडलर और ट्रैफिक हेल्पलाइन के जरिए लोगों को ट्रैफिक परिवर्तन व जाम के बारे में बताती रही। किसानों के जंतर-मंतर पहुंचने के समय ट्रैफिक कुछ सामान्य रहा, मगर शाम को फिर जाम लग गया।
3 of 25
kisan march
- फोटो : अमर उजाला
सुबह नौ बजे ही हजारों की संख्या में किसानों ने रामलीला मैदान से संसद मार्ग पर तक कूच किया। किसान गुरु नानक चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलस्टाय मार्ग होकर 11.30 बजे तक संसद मार्ग पहुंच गए थे। मार्च के कारण सबसे ज्यादा असर नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के कुछ मार्गों पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 25
kisan march
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू मार्ग, गुरु नानक आईज अस्पताल, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर और बाराखंभा चौक पर ट्रैफिक बड़े पैमाने पर प्रभावित रहा। इसके अलावा नई दिल्ली में केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड, जनपथ, मंदिर मार्ग, पंचकुईया मार्ग, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, जयसिंह, कनॉट प्लेस के आउटर व इनर सर्किल में भी ट्रैफिक बाधित हुआ।
विज्ञापन
5 of 25
kisan march
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए एक हजार से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। गुरुनानक अस्पताल चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलस्टाय मार्ग और केजी मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।