फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9.05 lakh siphoned off from accounts and credit cards as soon as SIM was deactivated.

Delhi NCR News: सिम बंद होते ही खातों और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 9.05 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो अन्य लोगों से जालसाजों ने 3.45 लाख रुपये ठगे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोबाइल सिम का नेटवर्क अचानक बंद होने के बाद साइबर ठगों ने एसी मैकेनिक के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड को निशाना बनाकर 9.05 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं दो अन्य लोगों से जालसाजों ने 3.45 लाख रुपये ठग लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोशन नगर सेक्टर-91 निवासी राजेश कुमार पंडित एसी रिपेयरिंग का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे उनके एयरटेल मोबाइल नंबर का नेटवर्क अचानक बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी नेटवर्क नहीं आया तो वह एयरटेल स्टोर पहुंचे, जहां उन्हें नई सिम दी गई। करीब चार घंटे बाद सिम चालू हुई। इसके बाद उनके खातों से कई ट्रांजेक्शन में 9 लाख 5 हजार 953 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने 25 अगस्त को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन



वहीं साइबर अपराध एनआईटी थाना क्षेत्र में दो अन्य मामलों में भी 3.45 लाख रुपये की ठगी के केस दर्ज हुए हैं। कुरैशीपुर निवासी राजकुमार के खाते से 24 और 25 अगस्त को चार लेनदेन में कुल 1.94 लाख रुपये निकाले गए। पीड़ित ने बिना ओटीपी और बैंकिंग डाटा साझा किए रकम निकलने की शिकायत की है। इसके अलावा एनआईटी-1 निवासी विशेष भाटिया से क्रेडिट कार्ड पर बोनस प्वाइंट देने के नाम पर 1 लाख 51 हजार 978 रुपये की ठगी हुई। उन्हें फोन और व्हाट्सऐप के जरिये संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed