{"_id":"5c01f5b7bdec22419a259ed0","slug":"gurugram-minor-girl-sexual-harassment-and-murder-case-accused-reveals-he-is-drug-addicted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम कांड: आरोपी सुनील का एक और सनसनीखेज खुलासा, पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम कांड: आरोपी सुनील का एक और सनसनीखेज खुलासा, पुलिस भी चौंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सुनील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सेक्टर-66 में तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म व हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुनील को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को एक दिन की और रिमांड मिली है। घसौला गांव में बच्ची से दुष्कर्म कर शव को ओमेक्स सिटी के पीछे फेंक दिया गया था, जिस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी सुनील की एक दिन की रिमांड ली गई है। वहीं दूसरी ओर इस सीरियल किलर से हो रहे खुलासे भी बेहद सनसनीखेज हैं।
रेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका
- फोटो : शाहनवाज आलम
पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय आरोपी सुनील ने अपने एक रिश्तेदार पर आरोप लगाया कि उसने जबरदस्ती ड्रग्स की लत लगाई और सात साल पहले उसे इस शहर में लेकर आया। पुलिस के अनुसार वह मुश्किल से हफ्ते में दो दिन काम करता था और बाकी दिन रोज शराब पीता था। वह कभी भी खाने पर पैसे खर्च नहीं करता बल्कि भंडारे आदि में खाना खाता था। बच्चियों को हवस का शिकार बनाता था। बच्चियों को शिकार बनाने से पहले भी ड्रग्स लेता था। सुनील कुमार पर गुरुग्राम, ग्वालियर और झांसी की कम से कम 15 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और उनकी हत्या का आरोप है।
sexual assault and murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गुरुग्राम में तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपी सुनील (20) ने रिमांड के दौरान अन्य वारदात भी कबूल की थीं। उसने ने बताया कि वह बच्चियों की हत्या के बाद कई घंटे शव अपने पास रखता था। शव के साथ भी दुष्कर्म करता था। बाद में शव फेंक देता था। इसके अलावा उसने हुडा सिटी सेंटर पर भी एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना कबूली थी। उत्तर प्रदेश के महोबा जिला निवासी सुनील ने अब तक 10 बच्चियों से दुष्कर्म व उनकी हत्या करने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sexual assault and murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
बताए गए स्थान पर पुलिस ने जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। उधर, पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया है कि उसने कुछ और भी वारदात को अंजाम दिया था, जो उसे याद नहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त केके राव ने जांच के लिए एसीपी महिला अपराध (पश्चिम) उषा कुंडू की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया।
विज्ञापन
मौके पर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी एक ही कपड़े को कई दिनों तक पहने रहता था। भंडारे के दौरान अथवा मंदिर में कपड़े बांटने के दौरान जब दूसरे कपड़े मिल जाते थे तो आरोपी पहने हुए कपड़ों को फेंक देता था और दान में मिले कपड़ों का पहन लेता था। ऐसे में कपड़ों की बरामदगी चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने 10 वर्ष से कम आयु की लापता बच्चियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो आरोपी को गायब बच्चियों की फोटो दिखाकर भी पूछताछ की जा रही है। गायब बच्चियों के परिवार से संपर्क कर आरोपी की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुग्राम के साथ-साथ पूरी हरियाणा पुलिस, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की पुलिस भी अपने-अपने राज्यों में गायब हुई 10 वर्ष से कम आयु की बच्चियोंका रिकॉर्ड खंगाल रही है।