फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: रोडवेज की बसों से सैकड़ों मजदूरों को पहुंचाया गया घर, अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Mar 2020 10:03 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Mar 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
many labours peovided roadways buses by Gautambuddhnagar administration to reach home during lockdown
रोडवेज बसों से घर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से अपने-अपने घरों के लिए पैदल निकले सैकड़ों मजदूरों को शुक्रवार को रोजवेज की बसों से घर पहुंचाया गया। गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने गुरुवार देर रात पांच बसों से जीरो प्वाइंट से करीब श्रमिकों को अलीगढ़, आगरा, टप्पल समेत दूसरे शहरों तक पहुंचाया। यह सिलसिला शुक्रवार दोपहर तक चला। 

many labours peovided roadways buses by Gautambuddhnagar administration to reach home during lockdown
रोडवेज बसों से घर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि दोपहर बाद रोडवेज के अफसरों ने बसों को बंद करा दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने ग्रेनो के तुगलपुर स्थिल झंडे वाले मंदिर की धर्मशाला को अधिग्रहीत कर श्रमिकों को वहां ठहरवाया। गुरुवार देर शाम को जब लोगों की भीड़ नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर दिखाई दी, तो जिलाधिकारी बीएन सिंह ने रात में फिर से कुछ रोडवेज की बसें चलवाई। 

many labours peovided roadways buses by Gautambuddhnagar administration to reach home during lockdown
रोडवेज बसों से घर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
इन यात्रियों को अलीगढ़, प्रयागराज, आगरा समेत अन्य स्थानों के लिए भेजा गया। जिनमें कुछ बसें गोरखपुर समेत अन्य जिलों की भी थी। शुक्रवार को गाजियाबाद रोडवेज की ओर से लालकुंआ से जीटी रोड से अलीगढ़-आगरा आदि शहरों के लिए चलाई गई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
many labours peovided roadways buses by Gautambuddhnagar administration to reach home during lockdown
रोडवेज बसों से घर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
एआरएम नोएडा अनुराग यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कुछ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को रोडवेज की बसें चलाई गई थीं। शुक्रवार दोपहर को उन्हें बंद करा दिया गया है। अभी तक कोई निर्देश नहीं आया है।

विज्ञापन
many labours peovided roadways buses by Gautambuddhnagar administration to reach home during lockdown
रोडवेज बसों से घर जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
वहीं एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कुछ निजी बसें चलाई गई थीं। सूचना मिल रही है कि इन बसों के चालक-परिचालक लोगों की मजबूरी का लाभ उठाकर किराये के नाम पर अधिक रकम वसूल रहे हैं। ऐसे बसों के चालक-परिचालक और मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रवर्तन अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed