फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज 200 ऑडी, 150 मर्सिडीज के साथ 1500 गाड़ियां करेंगी मनवीर का स्वागत, मच सकती है अफरा-तफरी

Wed, 01 Feb 2017 03:20 PM IST
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा
आशुतोष दुबे/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 01 Feb 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Manveer surrounded the pair of beautiful big boss, will return today Noida
स्टूडियो में कंटेस्टेंट के साथ मनवीर। - फोटो : अमर उजाला

200 ऑडी, 150 मर्सिडीज के साथ 1500 गाड़ियों का काफिला मंगलवार को मनवीर गुर्जर का स्वागत करेगा। अब तक दिल्ली व नोएडा से 1500 गाड़ियों का काफिला बुक किया जा चुका है। जिसमें 200 ऑडी, जगुआर, हम्मर व करीब 150 से ज्यादा मर्सिडीज हैं। वहीं, 20 डीजे व 25 बैंड भी शामिल किए गए हैं। डीएनडी के रास्ते मनवीर नोएडा में पहुंचेंगे। गुर्जर समेत आसपास के लोग एतिहासिक स्वागत करना चाहते हैं। खास बात यह है कि इतने बड़े कार्यक्रम के लिए कोई कंपनी आयोजन करने वाली नहीं है। इसलिए अंदेशा है कि कोई अफरा तफरी भी मच सकती है। जाम समेत अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर पुलिस परेशान है।

Manveer surrounded the pair of beautiful big boss, will return today Noida
manveer gurjar - फोटो : अमर उजाला

बिग बास-10 के विजेता मनवीर गुर्जर 105 दिन बिग बास के घर में बिताने के बाद आज अपने घर लौट रहे हैं। यहां उनका परिवार, दोस्त व फैन इंतजार कर रहे हैं। विजेता घोषित होने के बाद से ही मनवीर के घर केबाहर भीड़ इकट्ठा हो गई है। सोमवार को मुंबई में पार्टी के बाद आज मनवीर अपने पूरे परिवार से मिलेंगे। दोपहर 2 बजे लोगों से रूबरू होने के लिए सेक्टर-46 सामुदायिक केंद्र में मंच लगाया गया है। 

Manveer surrounded the pair of beautiful big boss, will return today Noida
manveer - फोटो : अमर उजाला

जहां मनवीर अपने सपोर्टर को धन्यवाद देंगे। हैरानी की बात ये है कि मनवीर को देखने के लिए अलग-अलग जगह से लोग पहुंच चुके हैं। उधर,  सुरक्षा व जाम के लिहाज से पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। मनवीर के भाई सचिन ने बताया कि इतनी संख्या में गाड़ियों की अनुमति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अपील की गई है। यदि अनुमति मिल गई तो अच्छा है अन्यथा लोगों को रोकना मुश्किल होगा। चूंकि नोएडा केअलावा दूसरे शहर से भी लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manveer surrounded the pair of beautiful big boss, will return today Noida
manveer's fan - फोटो : अमर उजाला
कई गाड़ियां मनवीर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचेगी। जिसकी अनुमति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अपील की गई है। गाड़ियां कितनी तादाद में होगी ये बताना मुश्किल है।
-अनूप, मनवीर गुर्जर के बड़े भाई

एक दिन पहले से ही लोगों की भीड़ घर के बाहर उमड़ गई है। मनवीर को देखने के लिए लोग आस लगाए बैठे हैं।
-सचिन, मनवीर गुर्जर के छोटे भाई
 
विज्ञापन
Manveer surrounded the pair of beautiful big boss, will return today Noida
manveer - फोटो : अमर उजाला
यदि आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी तरह से किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग मचाने या तोड़फोड़ करने पर मुकदमा दर्ज कर गाड़ियों को सीज भी किया जाएगा।
-दिनेश यादव, एसपी सिटी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed