कॉमेडियन कपिल शर्मा को कुमार विश्वास ने ट्वीट कर बधाई दी है..
देश के मशहूर कॉमेडियंस में से एक कपिल शर्मा ने सात महीने बाद सोनी टीवी पर अपने नए शो फैमिली टाइम विड कपिल शर्मा से साथ कम बैक किया है। रविवार को 8 बजे रात को प्रसारित हुए इस शो में अजय देवगन अपनी फिल्म रेड को प्रमोट करने आए थे। इसी बात पर डॉ. कुमार विश्वास ने कपिल शर्मा के लिए ट्वीट किया।
कुमार विश्वास ने लिखा- थक गए मुझको समझने में जो, वो समझते हैं थक गया हूं मैं…। कपिल शर्मा आपको नई पारी के लिए बधाई। कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा-बहुत-बहुत धन्यवाद कुमार विश्वास जी।
4 of 5
फिरंगी
- फोटो : Zee music company
मालूम हो कि इससे पहले कपिल शर्मा ने दो शो किए हैं। पहला तो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और दूसरा द कपिल शर्मा शो और अब ये फैमिली टाइम विड कपिल शर्मा के साथ तीसरी बार नजर आएंगे।
इस शो को लेकर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में विवाद भी हो चुका था। सुनील ग्रोवर का आरोप था कि कपिल शर्मा ने उनको अपने नए शो के लिए संपर्क नहीं किया। इस बात पर कपिल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया-आप मुझसे ज्यादा बुद्धिमान हैं. कब और कैसे खेलना है, बखूबी जानते हैं। मैं बेवकूफ और इमोशनल हूं।