{"_id":"5ddfc5398ebc3e549f349299","slug":"know-who-is-ex-sp-spokesperson-pankhuri-pathak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं पंखुड़ी पाठक? जो यूपी में सपा को छोड़ कांग्रेस में गईं, अब लव मैरिज को लेकर हैं चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हैं पंखुड़ी पाठक? जो यूपी में सपा को छोड़ कांग्रेस में गईं, अब लव मैरिज को लेकर हैं चर्चा में
समाजवादी पार्टी की पूर्व फायर ब्रांड नेता रहीं पंखुड़ी पाठक की शादी एक दिसंबर को सपा के ही पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से होने जा रही है। दोनों की शादी दिल्ली कैंट स्थित वसुंधरा वाटिका में होगी। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम विवाह है, जिसमें परिवार की रजामंदी है। गौरतलब है कि पंखुड़ी ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और अब वह कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट हैं।
पंखुड़ी पाठक इससे पहले अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं, लेकिन इस बार वह अपनी शादी को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। हालांकि बहुत ही कम लोगों को पता है कि पंखुड़ी एक नॉन पॉलिटिकल पृष्ठभूमि से रही हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं पंखुड़ी पाठक...
2 of 5
पंखुड़ी पाठक
सपा की प्रवक्ता रहते हुए पंखुड़ी ने चंद दिनों में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। इनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक अभी ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष का छात्र है।
3 of 5
पंखुड़ी पाठक
लॉ की छात्रा रहीं पंखुड़ी ने महज 18 साल की उम्र में 2010 में दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में हंसराज कॉलेज से ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद जीता। सपा छात्र नेता के तौर पर इन्होंने अगले दो से तीन साल तक पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी पाठक ने साल 2010 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। पंखुड़ी की शैली से अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी काफी प्रभावित रहीं। हालांकि जब पंखुड़ी ने सपा छोड़ी थी उस वक्त काफी बवाल भी मचा था। उन्होंने यह कहते हुए प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया कि अब यहां रहने में उनका दम घुटता है।
विज्ञापन
5 of 5
पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी राजनीतिक जीवन के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। फेसबुक पर भी उनके हजारों फॉलोवर हैं। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान उनका एक ट्वीट काफी चर्चा का विषय रहा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें रेप की धमकी दी जा रही है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए बताया था कि पंकज शुक्ला नाम का एक शख्स उन्हें रेप की धमकी दे रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।