{"_id":"6b070954660b245de90949ff","slug":"5000-large-trees-will-be-planted-in-the-yamuna-khadar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164779-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुना खादर में लगेंगे 5000 बड़े पेड़, एक भी सूखा तो देना होगा दोगुना जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुना खादर में लगेंगे 5000 बड़े पेड़, एक भी सूखा तो देना होगा दोगुना जुर्माना
विज्ञापन
मयूर नेचर पार्क में 13 एकड़ जमीन पर 65.36 लाख होंगे खर्च, एक साल तक ठेकेदार करेगा रखरखाव
जेसीबी से गड्ढा खोदने पर वन अपराध का केस, एसटीपी के उपचारित पानी से होगी सिंचाई
आदित्य पाण्डेय
नई दिल्ली। यमुना खादर में हरियाली बढ़ाने के लिए अब छोटे पौधों के बजाय 9 से 10 फीट ऊंचे पेड़ लगाए जाएंगे। मयूर नेचर पार्क के 13 एकड़ क्षेत्र में 5000 बड़े पौधे रोपने की तैयारी है। एजेंसी को पौधे लगाने के साथ एक साल तक उनकी देखभाल भी करनी होगी। हैंडओवर के दौरान एक भी पौधा सूखा या नष्ट मिला तो ठेकेदार से रोपाई व देखभाल की कुल लागत का दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।
वन एवं वन्यजीव विभाग ने इस परियोजना के लिए 65.36 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। वर्ष 2026-27 की इस एक वर्षीय कार्ययोजना के तहत दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी तय की जाएगी, जिसके बाद रोपण कार्य शुरू होगा।
11 प्रजातियां, एसटीपी के पानी से सिंचाई
पार्क में 11 प्रजातियों के पौधे लगेंगे, जिनमें 800 अर्जुन, 650 अमलतास, 500-500 कचनार, शहतूत, कदंब व पिलखन, 300-300 गूलर व जामुन, 200-200 बहेड़ा व मौलसरी और 50 बरगद शामिल हैं। पौधों के तने की मोटाई कम से कम पांच सेमी होगी और वर्मीकंपोस्ट, नीम खली व जैविक कीटनाशक का उपयोग होगा। सिंचाई के लिए पेयजल के बजाय सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से उपचारित पानी के करीब 540 टैंकर मंगाए जाएंगे, जिससे प्रति पौधे को लगभग 20 लीटर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
भारी मशीनों पर रोक, सुरक्षा व रखरखाव के इंतजाम
गड्ढे खोदने में जेसीबी या भारी मशीनों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। उल्लंघन पर भारतीय वन अधिनियम और वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। विलायती कीकर व गाजर घास जैसी आक्रामक प्रजातियां हटाई जाएंगी और रखरखाव में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग होगा। तीन शिफ्टों में छह सुरक्षा गार्ड व पांच रखरखाव कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।