Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unnati Gautam and Advik Verma won gold

Delhi NCR News: आर्चरी में उन्नति गौतम और आदविक वर्मा की जोड़ी ने जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली स्टेट आर्चरी टूर्नामेंट के अंडर-10 वर्ग की 20 मीटर मिक्स्ड टीम स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दिल्ली स्टेट आर्चरी टूर्नामेंट में उन्नति गौतम और आदविक वर्मा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-10 वर्ग की 20 मीटर मिक्स्ड टीम प्रतियोगिता में बेहतरीन निशानेबाजी, एकाग्रता और आपसी तालमेल का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया।

दोनों युवा तीरंदाजों ने अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर टीम की जीत में समान रूप से योगदान दिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्नति और आदविक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच लोकेश पाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच ने बताया कि नियमित अभ्यास के साथ निशाने की सटीकता, तकनीकी सुधार, शारीरिक संतुलन और मानसिक एकाग्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। तीरंदाजी में छोटी-सी चूक भी स्कोर पर असर डाल सकती है, इसलिए हर निशाने के साथ धैर्य और नियंत्रण जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed