{"_id":"6b0707ae944a76865205d615","slug":"bhasha-sangam-held-for-the-first-time-in-mcd-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3764-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी में पहली बार हुआ भाषा संगम, हिंदी-उर्दू और पंजाबी की विरासत पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी में पहली बार हुआ भाषा संगम, हिंदी-उर्दू और पंजाबी की विरासत पर चर्चा
विज्ञापन
महापौर प्रवेश वाही बोले- भाषाओं के सम्मान से मजबूत होता है आपसी भाईचारा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की विशेष हिंदी समिति की ओर से पहली बार 'भाषा संगम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिंदी, उर्दू और पंजाबी भाषाओं के साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए निगम के कामकाज में इनके अधिक प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रवेश वाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उपमहापौर व समिति अध्यक्ष मोनिका पंत और उपाध्यक्ष मनीषा आशीष पुनिया ने आयोजन का नेतृत्व किया। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि हिंदी, उर्दू और पंजाबी देश की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं और इनके सम्मान से आपसी भाईचारा व सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होता है।मोनिका पंत ने तीनों भाषाओं के विकास व अधिकाधिक इस्तेमाल पर बल दिया, वहीं मनीषा आशीष पुनिया ने कहा कि विविध भाषा-भाषी दिल्ली में इस आयोजन से नई पीढ़ी तक साहित्यिक परंपरा पहुंचाने व जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। अंत में पंजाबी लोकनृत्य, कवि सम्मेलन और उर्दू कव्वाली के कलाकारों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।