Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Park in Khichripur Block-3 in a dilapidated state

Delhi NCR News: खिचड़ीपुर ब्लॉक-3 में पार्क बदहाल, टूटी सीटें और कचरे से बच्चों-बुजुर्गों को परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
जगह-जगह कचरे के ढेर और पेड़ों की छंटाई न होने से बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों व आरडब्ल्यूए ने रखरखाव सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। खिचड़ीपुर ब्लॉक-3 में पार्क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में रखी बैठने की सीटें लंबे समय से टूटी पड़ी हैं, वहीं जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। इसके चलते यहां सैर करने और कुछ समय बिताने आने वाले लोगों को खासी असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति ठीक नहीं है। पेड़ों की समय पर कटाई-छंटाई न होने से उनकी शाखाएं बेतरतीब ढंग से बढ़ रही हैं, जिससे पार्क की सुंदरता और व्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। निवासियों के मुताबिक, यह पार्क बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने का प्रमुख स्थान है, लेकिन इसकी देखरेख पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कभी समय निकालकर पार्क में समय बिताने जायो, तो वहां की बदहाल स्थिति वहां वक्त गुजारने का मौका नहीं देती। पार्क की हालत बहुत खराब है। समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि राहत मिल सके। - निवासी धीरज चौहान
विज्ञापन


पार्क का कभी समय रहते कचरा नहीं उठता, जिस कारण इधर उधर कचरा फैल जाता है और पार्क में निरंतर गंदगी बनी रहती है। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का समाधान किया जाए जिससे बेहतर वातावरण मिल सके। - धरम सिंह नेगी खिचड़ीपुर ब्लॉक -3 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed