{"_id":"6b0706c095507cd81d02bcf9","slug":"need-to-provide-skill-based-training-to-persons-with-disabilities-gadkari-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164791-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों को हुनर के अनुसार प्रशिक्षण देने की जरूरत : गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों को हुनर के अनुसार प्रशिक्षण देने की जरूरत : गडकरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी क्षमता और हुनर के अनुसार प्रशिक्षण व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। इसके लिए समाज और उद्योगों को मिलकर काम करना होगा। गडकरी मंगलवार को चाणक्यपुरी स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित सार्थक की 13वीं राष्ट्रीय दिव्यांगता कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट और नेशनल एबिलिम्पिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि कपड़ों की छपाई और मोबाइल असेंबलिंग समेत कई क्षेत्रों में दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्री-इंटरनेशनल एबिलिम्पिक्स कौशल आकलन भी आयोजित हुआ, जिसमें 40 से अधिक दिव्यांगजनों ने भाग लिया। इसी आकलन के आधार पर मई 2027 में फिनलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।