नई दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता नैंसी (21) का शव गली सड़ी हालत में पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में मिला। 11 नवंबर से लापता नैंसी की बायीं कनपटी पर गोली मारी गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप पति, उसके ममेरे भाई और दोस्त पर लगाया है। नैंसी शर्मा की दो सहेलियों ने इस केस में बहुत मदद की है। उनका योगदान तो इतना रहा है कि ये भी कह सकते हैं कि अगर वो न होतीं तो शायद ये मामला लंबे समय तक अनसुलझा रह जाता। नैंसी शर्मा की दो सहेलियां प्रियांजलि और सरानिया है। जानिए उन्होंने कैसे की इस केस को सुलझाने में मदद और देखें तस्वीरें...
नैंसी की सहेलियां न होतीं तो कभी न खुलता उसकी मौत का राज, ससुराल वालों ने तो घुमा दिया था मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी शर्मा को फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। 13 नवंबर को प्रियांजलि नैंसी के घर गई। यहां पर घर में सिर्फ नैंसी के ससुर अश्वनी चोपड़ा मिले। उन्होंने कहा कि नैंसी पति के साथ घूमने के लिए फ्रांस गई है। 15 नवंबर को प्रियांजलि ने नैंसी की मां रोशनी शर्मा से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वो घूमने के लिए हरिद्वार गए हैं।
साहिल का फोन बंद है। उसने दूसरे नंबर से उसके पास फोन किया था। प्रियांजलि से दूसरा नंबर मांगा तो साहिल की मां ने उपलब्ध होने से मना कर दिया। इसके बाद 22 नवंबर को प्रियांजलि व सरानिया ने नैंसी की मां को फोन कर बताया कि नैंसी काफी दिनों से घर पर नहीं है। उसके सास ससुर भी अलग अलग बातें बता रहे हैं। ये बातें सुनते ही उसके परिजन नैंसी के घर गए। यहां पर ना शाहिल मिला और ना ही नैंसी।
इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद 23 नवंबर को उन्होंने जनकपुरी पुलिस थाना में नैंसी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत देने के बाद साहिल पुलिस के सामने आया और कहा कि 11 नवंबर को नई दिल्ली में पश्चिमी विहार फ्लाईओवर के पास नैंसी को छोड़ दिया था। उनका आपस में झगड़ा हो गया था।
बार-बार दहेज मांगते थे, कई बार पैसे दिए
मृतका नैंसी के पिता संजय शर्मा ने बताया कि साहिल ड्रग्स का आदी था। पूरा दिन ड्रग्स लेता था। अपनी ड्रग्स की इच्छा पूरी करने के लिए नैंसी के साथ मारपीट करता था और उसे घर से पैसे लाने के लिए बोलता था। उन्होंने कई बार पैसे दिए। इसके बाद भी लगातार नैंसी के साथ मारपीट होती थी। आरोप है कि दहेज ना देने के कारण नैंसी की हत्या की गई है।
दिल्ली में ही की हत्या, फिर ऑडी कार में शव लेकर आए
बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की रात साढ़े 10 या 11 बजे के बीच दिल्ली में ही नैंसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिर इसके शव का सफेद रंग की ऑडी कार में पानीपत लेकर आए और पेप्सी पुल से गुजरते हुए रिफाइनरी की ओर गए और शव को वहां झाड़ियों में फेंक दिया गया। कार की फुटेज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आई है।