जानें क्या था गैंगस्टर भाटी का फरीदाबाद कनेक्शन, लंबी हुई जुर्म की लिस्ट तो डबल कर दी इनाम राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी 2015 में बलराज ने सुपारी लेकर शशी हत्याकांड के गवाह जितेंद्र और बीच बचाव करने आए कल्लू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों इनाम की इस राशि को बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था।
इस मामले में फरीदाबाद से वांछित था बलराज:
गांव बदरौला निवासी सतपाल उर्फ सत्ते ने 10 फरवरी 2015 को थाना छायंसा में दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि वह और उसका भाई जितेन्द्र गांव घरौड़ा के अड्डे पर खंभे पर डिश केबल नेटवर्क का काम कर रहे थे। वहीं पर शौराज उर्फ कल्लू भी अपनी दुकान पर मौजूद था।
इसी दौरान ब्रह्मजीत, राजबीर, राजबीर का लड़का सुंदर, अनिल, मनोज मांगर का छोटा भाई, बलराज भाटी तथा श्यामबीर का लड़का आ गए। इन सभी के पास पिस्टल व माऊजर थे। इन्होंने उसके छोटे भाई जितेंद्र पर गोलियां चला दी। जितेंद्र अपने भाई शशी की हत्या के मामले में गवाह था। इसलिए उसे मारने की लिए हमला किया गया था।
इस दौरान मौके पर मौजूद कल्लू उर्फ शौराज ने उनके भाई जितेंद्र को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर भी फायर कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया था। बाद में अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया था। इसके बाद बदमाशों ने उसके भाई का पीछा कर उसे गोली मार दी। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में वांछित उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव धूसरी निवासी बलराज उर्फ भाटी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका था।